
☀आज का राशिफल 25/05/22☀
मेष
आज का दिन महत्वाकांक्षी प्रकृतिवालों के लिए शुभ फलदायक रहेगा। यात्रा सामान्य लाभप्रद रहेगी। दोपहर के बाद उच्च अधिकारी से वाद-विवाद होने से कानूनी पक्ष नया मोड़ ले सकता है। सायंकाल के समय योजनापूर्ति से लाभ होगा। अतिथि आगमन से खर्च बढ़ना संभव है।
वृष
आज कार्यक्षेत्र में अधिकारी से या व्यवसाय क्षेत्र में व्यापारी से अनबन हो सकती है। अपने कार्य कौशल से आप शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। घर-गृहस्थी के उपयोग की कोई प्रिय वस्तु खरीदी जाएगी। आज के दिन शुभ व्यय होगा। दाम्पत्य जीवन में सरसता बनाए रखें। समाज में सम्मान बढ़ेगा।
मिथुन
स्वामी बुध द्वादश व्यय केंद्र भाव में और चंद्रमा भी एकादश भाव में परिजन बिछोह से मन को दुखित करेगा। राजनैतिक गतिविधियों में भी रुकावट रहेगी। अपराह्न के बाद नवनिर्माण की रूपरेखा बनेगी। सत्कर्म जन्य पुण्यार्जन से अभिष्ट सिद्धि मिलेगी। रात्रि के समय किसी मंगलमय समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।
कर्क
स्वामी चन्द्रमा नवम घर का मीन राशि का होकर त्रिकोण भाग्य भाव में भाग्योदय कारक है। जीवन साथी एवं व्यापार में साझेदारों का सहयोग मिलेगा। सद्कार्यों में रुचि बनी रहेगी। नौकरी पेशा वर्ग को उन्नति मिल सकती है। मन को शांति मिलेगी। अत्यधिक श्रम से थकान हो सकती है, सावधान रहें।
सिंह
आज का दिन मिश्रित फलकारक है। समाज में स्वच्छ छवि का निर्माण होगा। चल रहे साम्यक कार्यों में सजगता बरतें। पदोन्नति के अवसर मिलेंगे। सप्तम घर से मीन राशि का बृहस्पति उच्च फलकारक है। अवरोध-विरोध के होने पर भी संकल्पित कार्य सिद्ध होंगे। दिन आपका उत्तम है।
कन्या
सप्तम भाव में चन्द्रमा योग और सप्तम प्रमुख पराक्रम भाव घर में मंगल उत्तम संपत्ति के देने वाले हैं। अतः समाज में आपकी राज्य-मान-प्रतिष्ठा में निश्चित रूप से वृद्धि होगी। उत्तरदायित्व बढ़ने से कुछ असहज स्थिति उत्पन्न हो सकती है, घबराए नहीं। सायंकाल से लेकर रात्रि तक पुराने मित्रों के मिलन से मन प्रसन्न रहेगा, मंगलमय समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा।
तुला
आज जन्म का राशि का स्वामी शुक्र सांसारिक सुख भोगों में वृद्धि कर रहा है। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। राज्य मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सायंकाल से लेकर रात्रि तक किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका है। ऐसे में आपको सतर्क रहने की जरूरत है।
वृश्चिक
आज आपका आधा दिन परोपकार करने में बीतेगा। दूसरों की सहायता करने से जो आत्म संतुष्टि आपको प्राप्त होती है, उसकी तुलना अन्य किसी सांसारिक सुख से नहीं हो सकती। ऑफिस में आपके अधिकारों में वृद्धि होने के कारण साथियों का मूड कुछ खराब हो सकता है। सायंकाल का समय देव दर्शन, प्रसाद और भक्तिभाव में व्यतीत होगा।
धनु
चतुर्थ का चन्द्रमा पारिवारिक अशांति तथा आसपास के वातावरण को विपरीत बना सकता है। किन्तु आप अपने धैर्य और मृदु व्यवहार से वातावरण को हल्का करने में कामयाब होंगे। अपने प्रिय व्यक्ति की मदद करने के कारण कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रात्रि का समय मनोविनोद में बीतेगा।
मकर
किसी नई डील से अचानक धन का लाभ होगा। घर में पत्नी या किसी संतान की अचानक तबीयत खराब होने से टेंशन हो सकती है। किसी महत्वपूर्ण कार्य को करते समय या गाड़ी चलाते समय तनाव को हावी न होने दें। दोस्ती में किसी स्पेशल स्कीम का हिस्सा न बनें, जोखिम के कामों से दूर रहें।
कुंभ
प्रथम स्वामी शनि पूर्व में उदय हो चुका है। चन्द्रमा द्वितीय भाव में किसी महान सफलता का हर्ष होगा। बड़ी मात्रा में रुपया हाथ में आने से संतोष होगा। दिन के उत्तरार्ध में पिछले चार दिनों से चला आ रहा मनोमालिन्य (पत्नी से) भी समाप्त हो जाएगा। कहासुनी को बातचीत से सुलझा लें। रात्रि का समय सैर सपाटे में व्यतीत करें।
मीन
स्वामी बृहस्पति मीन राशि का होकर प्रथम भाव में संतान पक्ष से संतुष्टि और हर्षदायक है। दिन अच्छा है, जिन युवाओं ने अभी अपने करियर की शुरूआत की है, उन्हें आज अपने ऑफिस में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सायंकाल से लेकर रात्रि तक का समय भी मेल-मिलाप में बीतेगा।