☀ 01 – Aug -2022 🔅 तिथि चतुर्थी +05:15 AM 🔅 नक्षत्र पूर्वा फाल्गुनी 04:07 PM 🔅 करण : वणिज 04:50 PM विष्टि 04:50 PM 🔅 पक्ष शुक्ल 🔅 योग परिघ 07:03PM 🔅 वार सोमवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ 🔅 सूर्योदय 05:42AM 🔅 चन्द्रोदय 08:41AM 🔅 चन्द्र राशि सिंह 🔅 सूर्यास्त 07:12PM 🔅 चन्द्रास्त 09:37PM 🔅 ऋतु वर्षा
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष 🔅 शक सम्वत 1944 शुभकृत 🔅 कलि सम्वत 5124 🔅 दिन काल 01:30 PM 🔅 विक्रम सम्वत 2079 🔅 मास अमांत श्रावण 🔅 मास पूर्णिमांत श्रावण
☀ शुभ और अशुभ समय ☀ शुभ समय 🔅 अभिजित 12:00:13 – 12:54:15 ☀ अशुभ समय 🔅 दुष्टमुहूर्त 12:54 PM – 01:48 PM 🔅 कंटक 08:24 AM – 09:18 AM 🔅 यमघण्ट 12:00 PM – 12:54 PM 🔅 राहु काल 07:23 AM – 09:04 AM 🔅 कुलिक 03:36 PM – 04:30 PM 🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 10:12 AM – 11:06 AM 🔅 यमगण्ड 10:45 AM – 12:27 PM 🔅 गुलिक काल 02:08 PM – 03:49 PM ☀ दिशा शूल 🔅 दिशा शूल पूर्व
1) मेष राशि (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज के दिन स्थिति में सुधार आने से राहत अनुभव करेंगे। कुछ दिनों से चल रही शारीरिक एवं पारिवारिक समस्याओं का समाधान होने से मानसिक शांति मिलेगी। आज सामाजिक कार्य के प्रति अधिक रूचि दिखाएंगे। कला एवं खाद्य पदार्थ के क्षेत्र से जुड़े जातको के लिए आज का दिन लाभदायी सिद्ध होगा। लेकिन आज किसी के ऊपर भी आंख बंद कर भरोसा ना करें खास कर उधारी वाले मामलो में सतर्कता बरते अन्यथा हानि भी हो सकती है। मित्रो के ऊपर खर्च होगा। संतान की प्रगति के समाचार मिलेंगे।
2)वृष राशि (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) आज का दिन विषम परिस्थितियों वाला रहेगा। आज मन में भावुकता एवं क्रोध की अधिकता रहने से छोटी-छोटी बातों को दिल से लगा लेंगे जो बातें आपके काम की नही उन्हें अनदेखा करें अन्यथा मामूली बात गंभीर विवाद का रूप ले सकती है। मध्यान पश्चात संतान और जीवनसाथी के स्वास्थ्य ख़राब हो सकता है। वाणी एवं व्यवहार संयमित रखें अन्यथा सम्मान में कमी आ सकती है। सरकारी कार्यो को संभवतः टाले निर्णय आपके विपरीत रहेंगे। धन लाभ की जगह खर्च अधिक रहेंगे। यात्रा आज ना करें।
3)मिथुन राशि (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) आज का दिन घर एवं बाहर के वातावरण में बदलाव लाने वाला रहेगा। दिनभर सेहत थोड़ी नरम रहने से आलस्य रहेगा फिर भी आज आप घरेलु समस्याओं के समाधान के प्रति अधिक सतर्क रहेंगे। आज वाणी एवं व्यवहार में भी कल की अपेक्षा नरमी रहेगी। कार्य क्षेत्र पर आज कुछ महत्त्वपूर्ण बदलाव कर सकते है। धन की आमद रुक रुक कर होते रहने से संतोष करेंगे। संध्या के समय मनोरंजन के अवसर तलाशेंगे। विद्यार्थियों के लिये आज का दिन कुछ परेशानी वाला हो सकता है।
4)कर्क राशि (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) आज प्रातः काल से ही किसी महत्त्वपूर्ण कार्य के कारण भाग-दौड़ रहेगी लेकिन सफलता को लेकर मन में संशय रहेगा। परिजनों से भी आज मामूली घरेलु कारणों से मतभेद होगा इसके कारण दिन भर दिमाग मे उल्टे सीधे विचार आएंगे संध्या के समय मामला सुलझने से राहत मिलेगी। संतानों के भविष्य के कारण भी चिंता रहेगी। मध्यान के बाद किसी स्त्री द्वारा अथवा सहयोग से आर्थिक अथवा अन्य लाभ की संभावना है। नौकरी पेशा जातक अधिकारी वर्ग से सतर्क रहें। आलस्य भारी पड़ सकता है।
5)सिंह राशि (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) आज के दिन आपका मन अनिर्णय की स्थिति में रहेगा मानसिक स्थिति पल पल में बदलने के कारण दिनचर्या में विलंब होगा। दिन के पूर्वार्ध में प्रत्येक कार्य सोच विचार कर करें। नए कार्य का आरम्भ आज करना उचित नहीं। आज किये अधिकांश कार्य अधूरे रहेंगे। स्वभाव की मनमानी के चलते परिवार के बुजुर्गो अथवा कार्य क्षेत्र में आधिकारियो के साथ मनमुटाव हो सकता है। क्रोध एवं वाणी में संयम रखकर आज का दिन शांति से बिताना ही हितकर रहेगा। सेहत भी मानसिक स्थिति की तरह नरम गरम बनी रहेगी।
6)कन्या राशि (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) आज के दिन भी परिस्थितियां प्रतिकूल रहने से कोई राहत नहीं मिलेगी। मन किसी अरिष्ट के भय ये व्याकुल हो सकता है। आर्थिक पक्ष कमजोर होने से मानसिक चिंता बढ़ेगी। मध्यान पश्चात सेहत में अकस्मात गिरावट अथवा अन्य रूप से शारीरिक कष्ट हो सकता है। स्वाभाव में रूखापन एवं वाणी में कड़वाहट झगडे का कारण बनेगी। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धा के चलते व्यवसाय कुछ समय के लिये ही गति पकड़ेगा इसमे जितना लाभ उठा सकते है उठायें। मध्यान का समय करामात खर्चीला भी रहेगा। आज अनैतिक कार्यो में ना पड़े।
7)तुला राशि (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आकस्मिक फायदे कराने वाला रहेगा। आज आप किसी से अधिक व्यवहार करना पसंद नहीं करेंगे इससे कई समस्याओं से भी बचे रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र पर भी आज आपके योगदान की प्रशंसा होगी। समाज के वरिष्ठ जनो के साथ नविन संपर्क बनेंगे। स्त्री-पुत्र अथवा बाहरी किसी महिला से लाभदायक समाचार मिल सकते है। विपरीत लिंगीय आकर्षण आज कम रहेगा। परिवार में संध्या बाद का समय थोड़ा खींचतान वाला फिर भी सुखद रहेगा। सेहत आज ठीक रहेगी।
8)वृश्चिक राशि (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) आप का आज का दिन मिश्रित फलदायी है। दिन के पूर्वार्ध में सेहत में गिरावट रहने से बेचैनी बढ़ेगी। बीमारी पर आकस्मिक खर्च होगा। भाई-बंधुओ के बीच मामूली सी बात पर मनमुटाव हो सकता है। अपनी वाणी एवं व्यवहार में सावधानी बरतें। जमीन-जायदाद सम्बंधित कार्यो को फिलहाल स्थगित करें। मध्याह्न के बाद का समय अपेक्षकृत बेहतर रहेगा कार्य क्षेत्र अथवा अन्य साधनों से धन या कीमती वस्तुओ का लाभ होगा। लेकिन आज अनचाही यात्रा से थकान बढ़ेगी। धन की उधारी आज ना करें।
9) धनु राशि (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे) आज का दिन आध्यात्म एवं धार्मिक आस्था में वृद्धि करने वाला रहेगा। पुण्योदय होने से भाग्योन्नति के अवसर मिलेंगे। फिर भी आज आपके निर्णय सही दिशा ले रहे है या नहीं इसकी जांच अवश्य कर लें। धार्मिक यात्रा देव दर्शन के योग है। घर में वैवाहिक कार्यो की रूप रेखा बनेगी। कार्य व्यवसाय पर भी दिन लाभ कराने वाला रहेगा। धन की आमद सुबह से शाम तक रुक रुक कर होती रहेगी लेकिन खर्च भी आज लगे रहने से बचत मुश्किल ही कर पाएंगे। पुराने परिचितों से भेंट होने पर कुछ परेशानी होगी। सेहत और धन संबंधित मामले दोनो से आज निश्चिन्त रहेंगे।
10) मकर राशि (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी) आज का दिन विपरीत फल प्रदान करने वाला है। आज दिन भर सतर्क रहने की आवश्यकता है। सेहत नरम रहने से स्वभाव मे चिढ़चिढ़ापन आएगा फलस्वरूप किसी प्रियजन से मन मुटाव के प्रसंग बनेंगे। आर्थिक कारणों से चिंता बैचेनी रहेगी। कार्य क्षेत्र पर आज अव्यवस्था बनेगी सहयोगी अथवा सहकर्मी मनमानी करेंगे फलस्वरूप लाभ भी अनिश्चित रहेगा। आकस्मिक घटनाओं से मन दुखी होगा। स्वयं अथवा किसी परिजन की सेहत पर आकस्मिक खर्च रहेगा।
11) कुंभ राशि (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) आज के दिन का अधिकांश समय आपके अनुकूल रहेगा। आज स्वास्थ्य भी उत्तम बना रहेगा। कार्यो के प्रति आज अधिक ईमानदार रहेंगे। व्यावसायिक अथवा नौकरी अथवा अन्य किसी सम्बन्ध में लंबी यात्रा हो सकती है विदेश यात्रा के भी योग बनरहे है। मध्यान के समय शुभ समाचार मिलने से मन में आनंद छाया रहेगा धन लाभ के लिये आज इंतजार करना पड़ेगा या अल्प लाभ से ही संतोष करना पड़ेगा। संतानों के व्यवहार से आज थोड़ी पीड़ा भी होगी।
12) मीन राशि (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) आज के दिन का पहला भाग सुख शांति से व्यतीत करेंगे। कोई रुका कार्य पूर्ण होने से धन लाभ होगा। आज के दिन आप थोड़े परिश्रम में अधिक लाभ भी कमा सकते है परंतु आलस्य एवं लापरवाही के कारण महत्त्वपूर्ण सौदे हाथ से निकलने की भी सम्भावना है। भागीदारी के कार्य की अपेक्षा एकल व्यवसाय में लाभ अधिक होगा। आस पड़ोसियों के कारण परिवार में किसी बात को लेकर व्यर्थ बहस हो सकती है। ठंडी चीजो से बचे सर्द गरम की समस्या हो सकती है।
http://दैनिक राशिफलसंकलनकर्ता गोवत्स पंडित मोहित मुदगल वक्ता नानी बाई रो मायरो हस्तरेखा एवं वास्तु विशेषज्ञ
संकलनकर्ता गोवत्स पंडित मोहित मुदगल वक्ता नानी बाई रो मायरो हस्तरेखा एवं वास्तु विशेषज्ञ@mohitmudgal1998
सूर्योदय: ०५:३५ सूर्यास्त: ०७:०७ चन्द्रोदय: ०६:४२ चन्द्रास्त: २०:३३ अयन दक्षिणायने (उत्तरगोलीय) ऋतु: ⛈️ वर्षा शक सम्वत: १९४४ (शुभकृत) विक्रम सम्वत: २०७९ (नल) मास श्रावण पक्ष शुक्ल तिथि द्वितीया (२६:५९ से तृतीया) नक्षत्र आश्लेशा (१२:१३ से मघा) योग व्यतीपात (१९:०२ से वरीयान्) प्रथम करण बालव (१४:१३ तक) द्वितीय करण कौलव (२६:५९ तक)
॥ गोचर ग्रहा: ॥
सूर्य कर्क चंद्र सिंह (१२:१२ से) मंगल मेष (उदित, पश्चिम, मार्गी) बुध कर्क (उदित, पश्चिम, मार्गी) गुरु मीन (उदित, पूर्व, वक्री) शुक्र मिथुन (उदित, पूर्व, वक्री) शनि मकर (उदित, पूर्व, वक्री) राहु मेष केतु तुला
शुभाशुभ मुहूर्त विचार ⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
अभिजित मुहूर्त ११:५६ से १२:५० अमृत काल १०:२७ से १२:१३ विजय मुहूर्त १४:३९ से १५:३४ गोधूलि मुहूर्त १८:५८ से १९:२२ सायाह्न सन्ध्या १९:१२ से २०:१४ निशिता मुहूर्त २४:०३ से २४:४४ राहुकाल ०८:५९ से १०:४१ राहुवास पूर्व यमगण्ड १४:०५ से १५:४८ होमाहुति सूर्य दिशाशूल पूर्व अग्निवास पाताल (२६:५९ से पृथ्वी) चन्द्रवास उत्तर (पूर्व १२:१३ से) शिववास गौरी के साथ (२६:५९ से सभा में)
☄चौघड़िया विचार☄
॥ दिन का चौघड़िया ॥ १ – काल २ – शुभ ३ – रोग ४ – उद्वेग ५ – चर ६ – लाभ ७ – अमृत ८ – काल ॥रात्रि का चौघड़िया॥ १ – लाभ २ – उद्वेग ३ – शुभ ४ – अमृत ५ – चर ६ – रोग ७ – काल ८ – लाभ
शुभ यात्रा दिशा ⛵ पूर्व-उत्तर (वायविंडिंग अथवा तिल मिश्रित चावल का सेवन कर यात्रा करें)
उदय-लग्न मुहूर्त कर्क – २८:३८ से ०६:५९ सिंह – ०६:५९ से ०९:१८ कन्या – ०९:१८ से ११:३६ तुला – ११:३६ से १३:५७ वृश्चिक – १३:५७ से १६:१६ धनु – १६:१६ से १८:२० मकर – १८:२० से २०:०१ कुम्भ – २०:०१ से २१:२७ मीन – २१:२७ से २२:५० मेष – २२:५० से २४:२४ वृषभ – २४:२४ से २६:१९ मिथुन – २६:१९ से २८:३४
पञ्चक रहित मुहूर्त रज पञ्चक – ०५:३४ से ०६:५९ शुभ मुहूर्त – ०६:५९ से ०९:१८ चोर पञ्चक – ०९:१८ से ११:३६ शुभ मुहूर्त – ११:३६ से १२:१३ रोग पञ्चक – १२:१३ से १३:५७ शुभ मुहूर्त – १३:५७ से १६:१६ मृत्यु पञ्चक – १६:१६ से १८:२० अग्नि पञ्चक – १८:२० से २०:०१ शुभ मुहूर्त – २०:०१ से २१:२७ रज पञ्चक – २१:२७ से २२:५० अग्नि पञ्चक – २२:५० से २४:२४ शुभ मुहूर्त – २४:२४ से २६:१९ रज पञ्चक – २६:१९ से २६:५९ शुभ मुहूर्त – २६:५९ से २८:३४ चोर पञ्चक – २८:३४ से २९:३५
आज का राशिफल
1)मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज का दिन व्यावसायिक दृष्टिकोण से आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज के दिन आप अपनी वाकपटुता और मीठी वाणी से लाभप्रद व्यापारिक सम्बंध विकसित कर सकेंगे। जो भविष्य के लिए भी हितकर रहेंगे। आज आप में वैचारिक निखार आएगा। लेकिन आज धन के कही फंसने के योग भी बन रहे है सतर्क रहें। परिजनों से सम्बन्ध मधुर रहेंगे। शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे। पुत्र से मतभेद हो सकते है। लंबी दूरी की यात्रा की योजना बनेगी।
2)वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) आज के दिन आप के अन्दर आवेश की मात्रा अधिक रहेगी। आस-पडोसी से आज अहम को लेकर टकराव हो सकता है। वाणी व्यवहार में नरमी रखें अन्यथा मान हानि हो सकती है। कार्य व्यवसाय में आसानी से जितना मिल जाये उसी से संतोष करें अन्यथा किसी ना किसी से व्यर्थ के झगड़े हो सकते है। सरकारी कार्यो को सम्भव हो तो कुछ दिन स्थिगित करना बेहतर रहेगा असफलता मिल सकती है। अनैतिक कार्यो से आज दूर रहें। सेहत के ऊपर खर्च करना पड़ेगा। घर का वातावरण अस्त-व्यस्त रहेगा। सावधानी से दिन व्यतीत करें। कुछ समय के लिये मानसिक तनाव हो सकता है।
3)मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) आज का दिन आपके लिये अनुकूल रहेगा। आज किसी कार्य अथवा व्यापार में अकस्मात धन मिलने से कार्य के प्रति उत्साह बढ़ेगा। नौकरी पेशा जातको को भी परिश्रम का फल आर्थिक या पदोन्नति के रूप में मिल सकेगा। धर्म के गूढ़ रहस्यों को जानने की उत्सुकता रहेगी। संध्या का समय परिजनों के साथ आनंद से बीतेगा। घर के बड़े बुजुर्गों से भविष्य के लिए उत्तम मार्गदर्शन मिलेगा। संतानों के ऊपर खर्च होगा। वाणी में थोड़ी कटुता रह सकती है फिर भी आज लोगो को आपसे स्वार्थ रहने के कारण बुरा नही मानेंगे। पेट संबंधित व्याधि परेशान कर सकती है।
4)कर्क呂 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) आज के दिन का पहला भाग सामान्य रहेगा दोपहर के बाद किसी भी कार्य को करने से पहले उसकी जांच-परख अवश्य करें कार्य-व्यवसाय में हानि होने की संभावना है। आलस्य की प्रवृति के कारण आज महत्त्वपूर्ण सौदे हाथ से निकलने की भी संभावना है। परिवार में किसी से व्यर्थ की बातों पर उग्र चर्चा के कारण दिन भर पश्चाताप रहेगा। नए कार्य की शुरुआत आज ना करें। अनैतिक कार्यो से मानहानि हो सकती है इसका ध्यान रखें। असंयमित दिनचर्या के कारण सेहत ख़राब हो सकती है। धन की आमद को लेकर तरह तरह के प्रयास करेंगे लेकिन आज सफ़लता संदिग्ध है।
5)सिंह女 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) आज के दिन आप शारीरिक एवं मानसिक रूप से चुस्त-दुरुस्त रहेंगे। परिवार के प्रति आज अधिक संवेदनशील रहेंगे। कार्य व्यवसाय से समय निकाल आज मनोरंजन एवं सामाजिक कार्यक्रमो में अधिक समय बितायेंगे। धार्मिक अथवा पर्यटक स्थानों की यात्रा का भी अवसर मिलेगा। सुख सुविधाओं पर अधिक खर्च होगा। परिजनों के साथ सामाजिक-धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। घरेलू वातावरण खर्च करने पर प्रसन्न ना करने पर अशांत बनेगा। किसी बहुप्रतीक्षित लाभ के मिलने की सम्भावना है।
6)कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) आज का दिन आपके लिए हानिकर रहेगा। पूर्व में किये निवेश का लाभ नहीं मिलने से निराश होंगे नए कार्य की योजना भी ठंडी पड़ेगी। महत्त्वपूर्ण कार्य अधूरे रहने से आर्थिक समस्या खड़ी होगी। प्रतिस्पर्धा अधिक रहने से कार्य क्षेत्र पर मंदी का सामना करना पड़ेगा। कमीशन के कार्यो से माध्यम से कुछ लाभ हो सकता है। आज के दिन मौन धारण करने से कई समस्याओं का समाधान स्वतः ही हो जाएगा। घरेलू वातावरण में कुछ न कुछ समस्या लगी रहेगी। सेहत ठीक रहने पर भी काम मे मन नही लगेगा।
7)तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) आज का दिन भी आपके अनुकूल रहेगा। आज दिन भर शारीरिक और मानसिक स्फूर्ति रहेगी। आज आपका सामाजिक व्यवहार बढ़ेगा लेकिन कुछ समय बाद यह झंझट भी लगने लगेगा। नौकरी अथवा व्यापार में लाभ के अनेक अवसर मिलेंगे लेकिन इनमें से एकाध का ही लाभ उठा पाएंगे। मध्यान के बाद का कुछ समय प्रेम-प्रसंग, मनोरंजन में बिताएंगे। मित्रो के साथ अकस्मात घूमने अथवा अन्य यात्रा का अवसर मिलेगा। मायके अथवा ससुराल से लाभ होने की संभावना है। यात्रा में सतर्कता बरते चोटादि का भय है।
8)वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) आज का दिन आपको शुभ फल देने वाला है। आज आप अपने व्यवहार कुशलता से किसी का भी दिल जीत सकते हैं। सरकारी अथवा अचल संपत्ति के दस्तावेज करने के लिए आज का दिन शुभ है। व्यवसाय में निवेश भविष्य के लिए लाभदायक रहेगा आज भी धन की प्राप्ति थोड़ी उठापटक के बाद संतोषजनक हो जाएगी। मित्र-परिजनों के साथ मनोरंजन के अवसर भी निकाल लेंगे। आज किये गए शुभकर्म भविष्य के लिये अति लाभदायक सिद्ध होंगे। छोटी मोटी बातो को छोड़ आरोग्य बना रहेगा।
9)धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे) आज का दिन आपके लिए उन्नति दायक रहेगा। कार्य क्षेत्र पर आज अधिकारियो का प्रोत्साहन मिलने से उन्नति के मार्ग खुलेंगे। व्यवसाय में लाभ पाने के लिए थोड़ा अतिरिक्त परिश्रम भी करना पड़ सकता है। आज गलत संगत अथवा गलत मार्गदर्शन में आकर अनैतिक कार्यो में पड़ने से मान हानि के योग बनेंगे। घरेलू वातावरण स्थिर रहेगा परिजनों से मधुर भावनात्मक सम्बन्ध रहेंगे। मनोरंजन पर्यटन के साधन उपलब्ध होने से आनंद मिलेगा। आकस्मिक धन लाभ होगा। छाती संबंधित समस्या हो सकती है।
10)मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी) आज का दिन विपरीत फल प्रदान करने वाला है। आज दिन भर सतर्क रहने की आवश्यकता है। सेहत नरम रहने से स्वभाव मे चिढ़चिढ़ापन आएगा फलस्वरूप किसी प्रियजन से मन मुटाव के प्रसंग बनेंगे। कार्य क्षेत्र पर धन कमाने के मार्ग खुले रहेंगे परन्तु दिमाग सही कार्य को छोड़ गलत की तरफ आकर्षित होने के कारण आर्थिक कारणों से चिंता बैचेनी रहेगी। कार्य क्षेत्र पर आज मन कम ही लगेगा। आज कानूनी उलझनों में फंसने की संभावना है। आध्यत्म से जुड़े मानसिक शान्ति मिलेगी।
11)कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आपको हर क्षेत्र से संम्मान-ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी। व्यापार आज अपेक्षा के अनुसार तो नही फिर भी सामान्य से उत्तम रहने से प्रसन्न रहेंगे। धन की आमद अचानक होने से आश्चर्य में पड़ेंगे। आज आपकी वाणी की सौम्यता नए सम्बंध स्थापित करने में सहायता करेगी। घर के किसी बुजुर्ग से शुभकार्य करने की प्रेरणा मिलेगी घरेलू वातावरण भी आज आपके सोचे अनुसार रहेगा। घरेलू खर्च भी अधिक रहेगा। लंबी यात्रा से बचे सेहत ख़राब हो सकती है।
12) मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) आज का दिन आपके लिए लाभदायी रहेगा। आज आपको प्रत्येक कार्य का शुभफल प्राप्त होगा। व्यापार में मनोवांछित सफलता मिलने से मन हर्षित रहेगा। किसी रुके कार्य अथवा धन की प्राप्ति थोड़ा अधिक प्रयास करने पर हो सकती है। आज सांसारिक सुख सुविधाओं की वस्तुएं संकलित करने पर भी धन खर्च होगा। विवाहोत्सुकों के लिए योग्य साथी की तलाश पूरी हो सकती है। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी। भाग्योदयकारक समय रहेगा। सेहत मध्याह्न बाद कुछ समय के लिये नरम रहेगी फिर भी हल्के में ना लें।
संकलनकर्ता गोवत्स पंडित मोहित मुदगल वक्ता नानी बाई रो मायरो हस्तरेखा एवं वास्तु विशेषज्ञ
श्रीकृष्ण ने युधिष्ठिर को सावन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी का महत्व और कथा बताई थी।
उन्होंने कहा किसी गांव में एक ठाकुर और एक ब्राह्मण रहते थे। दोनों ही एक-दूसरे से बिल्कुल नहीं बनती थी। एक दिन ठाकुर और ब्राह्मण का झगड़ा हो गया और गुस्से में आकर ठाकुर ने ब्राह्मण की हत्या कर दी। ब्रह्म हत्या के पाप से दुखी होकर ठाकुर ने ब्राह्मण का अंतिम संस्कार करने की कोशिश की। लेकिन दूसरे ब्राह्मणों ने उसे ऐसा नहीं करने दिया। ब्रह्म हत्या का दोषी होने के कारण ब्राह्मणों ने उसके यहां भोजन करने से मना कर दिया। तब दुखी होकर ठाकुर पाप से मुक्त होने के लिए एक ऋषि के पास गया। उसने पूछा हे ऋषि मैंने एक ब्राह्मण की हत्या कर दी है। इस हत्या के पाप से मुक्त होने के लिए मुझे क्या करना पड़ेगा।
तब ऋषि कहे, हे राजन तुम्हें एक ही व्रत इस पाप से मुक्त करा सकता है। वह कामिका एकादशी व्रत है। तब ऋषि की आज्ञा मानकर ठाकुर ने कामिका एकादशी व्रत करना शुरू कर दिया। ठाकुर के व्रत से प्रसन्न होकर भगवान उसे दर्शन दिए और कहा कि तुम्हारे पापों का प्रायश्चित हो गया है। अब तुम ब्राह्मण की हत्या से मुक्त हो चुके हो।
कामिका एकादशी का महत्व बताएं
कामिका एकादशी व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है। इस व्रत को करने से हर तरह के पाप से मुक्ति मिलती है। यह अश्वमेध यज्ञ समान फल प्राप्त कर आता है। माना जाता है कि कामिका व्रत की कथा से हजार गोदान के बराबर फल की प्राप्ति होती है।
जय श्री कृष्ण आज के वर्तमान समय में इंसान अपने स्वार्थ के लिए ही जीता हैं, अगर कुछ धन संपत्ति मिलेगी तभी माता पिता की सेवा करेगा नहीं मिलेगी तो ज़बरदस्ती लेने की कोशिश करेगा, परंतु सभी भाइयों से निवेदन है कि धन संपत्ति की चिंता छोड़ कर आत्म चिंता पर ध्यान देवे और माता पिता से भी निवेदन हैं कि अपने बच्चो को इतना कमज़ोर मत बानिए की आपको उनके लिए कुछ छोड़ कर जाना पड़े बच्चो को अपना ज्ञान दीजिए, अपना आशीर्वाद प्रदान कीजिए अपके दिए हुए ज्ञान से, आशीर्वाद से, वह सब कुछ निर्माण कर लेगा परंतु अगर आप अपने बच्चो को अपना भौतिक ज्ञान और परमात्मा ज्ञान नहीं दे पाए और अपने सब कुछ उनके हवाले कर दिया तो जो अपने श्रम करके बनाया हैं उसे वों एक क्षण में समाप्त कर देगा इसलिए सभी हरि वैष्णव जन से निवेदन हैं अपने बच्चो को परमात्मा की भक्ति में उनकी सेवा में जोड़ दीजिए और निश्चिंत हो जाए। ( प्रतिदिन हरिनाम संकीर्तन सेवा विश्व गौसेवा जागृति मिशन )