जन्माष्टमी महोत्सव 19/8/2022 को मनाया जाएगा , हर बार दो उत्सव मनाए जाते हैं जानिए इसका क्या कारण हैं?

जन्माष्टमी महोत्सव 19/8/2022 को मनाया जाएगा।

पंचांग के अनुसार हर बार दो उत्सव मनाए जाते हैं। जानिए क्यों मनाए जाते हैं?

स्मार्त एवं वैष्णव में भेद

व्रत-उपवास आदि करने वालों को ‘वैष्णव’ व ‘स्मार्त’ में भेद का ज्ञान होना अतिआवश्यक है। हम यहां ‘वैष्णव’ व ‘स्मार्त’ का भेद स्पष्ट कर रहे हैं।

‘वैष्णव’- जिन लोगों ने किसी विशेष संप्रदाय के धर्माचार्य से दीक्षा लेकर कंठी-तुलसी माला, तिलक आदि धारण करते हुए तप्त मुद्रा से शंख-चक्र अंकित करवाए हों, वे सभी ‘वैष्णव’ के अंतर्गत आते हैं।

‘स्मार्त’- वे सभी जो वेद-पुराणों के पाठक, आस्तिक, पंच देवों (गणेश, विष्णु,‍ शिव, सूर्य व दुर्गा) के उपासक व गृहस्थ हैं, ‘स्मार्त’ के अंतर्गत आते हैं।

कई पंडित यह बता देते हैं कि  जो गृहस्थ जीवन  बिताते हैं वे स्मार्त होते हैं और कंठी माला धारण करने वाले साधु-संत वैष्णव  होते हैं जबकि ऐसा नहीं है जो व्यक्ति श्रुति स्मृति में विश्वास रखता है। पंचदेव अर्थात ब्रह्मा , विष्णु , महेश , गणेश , उमा को मानता है , वह स्मार्त हैं

प्राचीनकाल में अलग-अलग देवता को मानने वाले संप्रदाय अलग-अलग थे। श्री आदिशंकराचार्य द्वारा यह प्रतिपादित किया गया कि सभी देवता ब्रह्मस्वरूप हैं तथा जन साधारण ने उनके द्वारा बतलाए गए मार्ग को अंगीकार कर लिया तथा स्मार्त कहलाये।

जो किसी वैष्णव सम्प्रदाय के गुरु या धर्माचार्य से विधिवत दीक्षा लेता है तथा गुरु से कंठी या तुलसी माला गले में ग्रहण करता है या तप्त मुद्रा से शंख चक्र का निशान गुदवाता है । ऐसे व्यक्ति ही वैष्णव कहे जा सकते है अर्थात वैष्णव को सीधे शब्दों में कहें तो गृहस्थ से दूर रहने वाले लोग।

वैष्णव धर्म या वैष्णव सम्प्रदाय का प्राचीन नाम भागवत धर्म या पांचरात्र मत है। इस सम्प्रदाय के प्रधान उपास्य देव वासुदेव हैं, जिन्हें छ: गुणों ज्ञान, शक्ति, बल, वीर्य, ऐश्वर्य और तेज से सम्पन्न होने के कारण भगवान या ‘भगवत’ कहा गया है और भगवत के उपासक भागवत कहलाते हैं।

इस सम्प्रदाय की पांचरात्र संज्ञा के सम्बन्ध में अनेक मत व्यक्त किये गये हैं।

‘महाभारत’के अनुसार चार वेदों और सांख्ययोग के समावेश के कारण यह नारायणीय महापनिषद पांचरात्र कहलाता है।

नारद पांचरात्र के अनुसार इसमें ब्रह्म, मुक्ति, भोग, योग और संसार–पाँच विषयों का ‘रात्र’ अर्थात ज्ञान होने के कारण यह पांचरात्र है।

‘ईश्वरसंहिता’, ‘पाद्मतन्त’, ‘विष्णुसंहिता’ और ‘परमसंहिता’ ने भी इसकी भिन्न-भिन्न प्रकार से व्याख्या की है।

‘शतपथ ब्राह्मण’ के अनुसार सूत्र की पाँच रातों में इस धर्म की व्याख्या की गयी थी, इस कारण इसका नाम पांचरात्र पड़ा। इस धर्म के ‘नारायणीय’, ऐकान्तिक’ और ‘सात्वत’ नाम भी प्रचलित रहे हैं।

प्रायः पंचांगों में एकादशी व्रत , जन्माष्टमी व्रत स्मार्त जनों के लिए पहले दिन और वैष्णव लोगों के लिए दूसरे दिन बताया जाता है । इससे जनसाधारण भ्रम में पड जाते हैं। दशमी तिथि का मान 55 घटी से ज्यादा हो तो वैष्णव जन द्वादशी तिथि को व्रत रखते हैं अन्यथा एकादशी को ही रखते है। इसी तरह स्मार्त जन अर्ध्दरात्री को अष्टमी पड रही हो तो उसी दिन जन्माष्टमी मनाते हैं। जबकी वैष्णवजन उदया तिथी को जन्माष्टमी मनाते हैं एवं व्रत भी उसी दिन रखते हैं।

दैनिक पञ्चांग

🚩श्री हरिराम बाबा नम:🚩
📜 दैनिक पंचांग 📜

☀ पंचांग
🔅 तिथि तृतीया 10:37 PM
🔅 नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद 09:56 PM
🔅 करण :
वणिज 11:41 AM
विष्टि 11:41 AM
🔅 पक्ष कृष्ण
🔅 योग सुकर्मा +01:37 AM
🔅 वार रविवार

☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
🔅 सूर्योदय 05:49 AM
🔅 चन्द्रोदय 08:55 PM
🔅 चन्द्र राशि कुम्भ
🔅 सूर्यास्त 07:01 PM
🔅 चन्द्रास्त 07:59 AM
🔅 ऋतु वर्षा

☀ हिन्दू मास एवं वर्ष
🔅 शक सम्वत 1944 शुभकृत
🔅 कलि सम्वत 5124
🔅 दिन काल 01:12 PM
🔅 विक्रम सम्वत 2079
🔅 मास अमांत श्रावण
🔅 मास पूर्णिमांत भाद्रपद

☀ शुभ और अशुभ समय
☀ शुभ समय
🔅 अभिजित 11:59:12 – 12:52:02
☀ अशुभ समय
🔅 दुष्टमुहूर्त 05:16 PM – 06:09 PM
🔅 कंटक 10:13 AM – 11:06 AM
🔅 यमघण्ट 01:44 PM – 02:37 PM
🔅 राहु काल 05:22 PM – 07:01 PM
🔅 कुलिक 05:16 PM – 06:09 PM
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 11:59 AM – 12:52 PM
🔅 यमगण्ड 12:25 PM – 02:04 PM
🔅 गुलिक काल 03:43 PM – 05:22 PM
☀ दिशा शूल
🔅 दिशा शूल पश्चिम

☀ चन्द्रबल और ताराबल
☀ ताराबल
🔅 भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती
☀ चन्द्रबल
🔅 मेष, वृषभ, सिंह, कन्या, धनु, कुम्भ

प्रतिदिन हरिनाम संकीर्तन सेवा

विश्व गौसेवा जागृति मिशन

दैनिक पञ्चांग

05/08/2022
🚩श्री हरिराम बाबा नम:🚩
📜 दैनिक पंचांग 📜

☀ 05 – Aug – 2022
🔅 तिथि अष्टमी +03:58 AM
🔅 नक्षत्र स्वाति 06:37 PM
🔅 करण :
विष्टि 04:37 PM
बव 04:37 PM
🔅 पक्ष शुक्ल
🔅 योग शुभ 02:52 PM
🔅 वार शुक्रवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
🔅 सूर्योदय 05:44 AM
🔅 चन्द्रोदय 12:33 PM
🔅 चन्द्र राशि तुला
🔅 सूर्यास्त 07:09 PM
🔅 चन्द्रास्त 11:42 PM
🔅 ऋतु वर्षा
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष
🔅 शक सम्वत 1944 शुभकृत
🔅 कलि सम्वत 5124
🔅 दिन काल 01:25 PM
🔅 विक्रम सम्वत 2079
🔅 मास अमांत श्रावण
🔅 मास पूर्णिमांत श्रावण
☀ शुभ और अशुभ समय
☀ शुभ समय
🔅 अभिजित 12:00:05 – 12:53:45
☀ अशुभ समय
🔅 दुष्टमुहूर्त 08:25 AM – 09:19 AM
🔅 कंटक 01:47 PM – 02:41 PM
🔅 यमघण्ट 05:22 PM – 06:15 PM
🔅 राहु काल 10:46 AM – 12:26 PM
🔅 कुलिक 08:25 AM – 09:19 AM
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 03:34 PM – 04:28 PM
🔅 यमगण्ड 03:48 PM – 05:28 PM
🔅 गुलिक काल 07:25 AM – 09:05 AM
☀ दिशा शूल
🔅 दिशा शूल पश्चिम
☀ चन्द्रबल और ताराबल
☀ ताराबल
🔅 अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद
☀ चन्द्रबल
🔅 मेष, वृषभ, सिंह, तुला, धनु, मकर

दैनिक पञ्चांग

पं औंकार मुदगल वास्तु एवं ज्योतिष विशेषज्ञ

गोवत्स पंडित मोहित मुदगल

वक्ता नानी बाई रो मायरो

हस्तरेखा एवं वास्तु विशेषज्ञ

🚩श्री गणेशाय नम:🚩
📜 दैनिक पंचांग 📜

☀ 01 – Aug -2022
🔅 तिथि चतुर्थी +05:15 AM
🔅 नक्षत्र पूर्वा फाल्गुनी 04:07 PM
🔅 करण :
वणिज 04:50 PM
विष्टि 04:50 PM
🔅 पक्ष शुक्ल
🔅 योग परिघ 07:03PM
🔅 वार सोमवार

☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
🔅 सूर्योदय 05:42AM
🔅 चन्द्रोदय 08:41AM
🔅 चन्द्र राशि सिंह
🔅 सूर्यास्त 07:12PM
🔅 चन्द्रास्त 09:37PM
🔅 ऋतु वर्षा

☀ हिन्दू मास एवं वर्ष
🔅 शक सम्वत 1944 शुभकृत
🔅 कलि सम्वत 5124
🔅 दिन काल 01:30 PM
🔅 विक्रम सम्वत 2079
🔅 मास अमांत श्रावण
🔅 मास पूर्णिमांत श्रावण

☀ शुभ और अशुभ समय
☀ शुभ समय
🔅 अभिजित 12:00:13 – 12:54:15
☀ अशुभ समय
🔅 दुष्टमुहूर्त 12:54 PM – 01:48 PM
🔅 कंटक 08:24 AM – 09:18 AM
🔅 यमघण्ट 12:00 PM – 12:54 PM
🔅 राहु काल 07:23 AM – 09:04 AM
🔅 कुलिक 03:36 PM – 04:30 PM
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 10:12 AM – 11:06 AM
🔅 यमगण्ड 10:45 AM – 12:27 PM
🔅 गुलिक काल 02:08 PM – 03:49 PM
☀ दिशा शूल
🔅 दिशा शूल पूर्व

☀ चन्द्रबल और ताराबल
☀ ताराबल
🔅 अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, आर्द्रा, पुष्य, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, अनुराधा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद
☀ चन्द्रबल
🔅 मिथुन, सिंह, तुला, वृश्चिक, कुम्भ, मीन

http://mohitmudgal1998.b logspot.com/2022/08/blog-post.html

दैनिक राशिफल

पं औंकार मुदगल वास्तु एवं ज्योतिष विशेषज्ञ

आज का राशिफल

1) मेष राशि  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन स्थिति में सुधार आने से राहत अनुभव करेंगे। कुछ दिनों से चल रही शारीरिक एवं पारिवारिक समस्याओं का समाधान होने से मानसिक शांति मिलेगी। आज सामाजिक कार्य के प्रति अधिक रूचि दिखाएंगे। कला एवं खाद्य पदार्थ के क्षेत्र से जुड़े जातको के लिए आज का दिन लाभदायी सिद्ध होगा। लेकिन आज किसी के ऊपर भी आंख बंद कर भरोसा ना करें खास कर उधारी वाले मामलो में सतर्कता बरते अन्यथा हानि भी हो सकती है। मित्रो के ऊपर खर्च होगा। संतान की प्रगति के समाचार मिलेंगे।

2)वृष राशि  (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन विषम परिस्थितियों वाला रहेगा। आज मन में भावुकता एवं क्रोध की अधिकता रहने से छोटी-छोटी बातों को दिल से लगा लेंगे जो बातें आपके काम की नही उन्हें अनदेखा करें अन्यथा मामूली बात गंभीर विवाद का रूप ले सकती है। मध्यान पश्चात संतान और जीवनसाथी के स्वास्थ्य ख़राब हो सकता है। वाणी एवं व्यवहार संयमित रखें अन्यथा सम्मान में कमी आ सकती है। सरकारी कार्यो को संभवतः टाले निर्णय आपके विपरीत रहेंगे। धन लाभ की जगह खर्च अधिक रहेंगे। यात्रा आज ना करें।

3)मिथुन राशि (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन घर एवं बाहर के वातावरण में बदलाव लाने वाला रहेगा। दिनभर सेहत थोड़ी नरम रहने से आलस्य रहेगा फिर भी आज आप घरेलु समस्याओं के समाधान के प्रति अधिक सतर्क रहेंगे। आज वाणी एवं व्यवहार में भी कल की अपेक्षा नरमी रहेगी। कार्य क्षेत्र पर आज कुछ महत्त्वपूर्ण बदलाव कर सकते है। धन की आमद रुक रुक कर होते रहने से संतोष करेंगे। संध्या के समय मनोरंजन के अवसर तलाशेंगे। विद्यार्थियों के लिये आज का दिन कुछ परेशानी वाला हो सकता है।

4)कर्क राशि (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज प्रातः काल से ही किसी महत्त्वपूर्ण कार्य के कारण भाग-दौड़ रहेगी लेकिन सफलता को लेकर मन में संशय रहेगा। परिजनों से भी आज मामूली घरेलु कारणों से मतभेद होगा इसके कारण दिन भर दिमाग मे उल्टे सीधे विचार आएंगे संध्या के समय मामला सुलझने से राहत मिलेगी। संतानों के भविष्य के कारण भी चिंता रहेगी। मध्यान के बाद किसी स्त्री द्वारा अथवा सहयोग से आर्थिक अथवा अन्य लाभ की संभावना है। नौकरी पेशा जातक अधिकारी वर्ग से सतर्क रहें। आलस्य भारी पड़ सकता है।

5)सिंह राशि (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आपका मन अनिर्णय की स्थिति में रहेगा मानसिक स्थिति पल पल में बदलने के कारण दिनचर्या में विलंब होगा। दिन के पूर्वार्ध में प्रत्येक कार्य सोच विचार कर करें। नए कार्य का आरम्भ आज करना उचित नहीं। आज किये अधिकांश कार्य अधूरे रहेंगे। स्वभाव की मनमानी के चलते परिवार के बुजुर्गो अथवा कार्य क्षेत्र में आधिकारियो के साथ मनमुटाव हो सकता है। क्रोध एवं वाणी में संयम रखकर आज का दिन शांति से बिताना ही हितकर रहेगा। सेहत भी मानसिक स्थिति की तरह नरम गरम बनी रहेगी।

6)कन्या राशि (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन भी परिस्थितियां प्रतिकूल रहने से कोई राहत नहीं मिलेगी। मन किसी अरिष्ट के भय ये व्याकुल हो सकता है। आर्थिक पक्ष कमजोर होने से मानसिक चिंता बढ़ेगी। मध्यान पश्चात सेहत में अकस्मात गिरावट अथवा अन्य रूप से शारीरिक कष्ट हो सकता है। स्वाभाव में रूखापन एवं वाणी में कड़वाहट झगडे का कारण बनेगी। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धा के चलते व्यवसाय कुछ समय के लिये ही गति पकड़ेगा इसमे जितना लाभ उठा सकते है उठायें। मध्यान का समय करामात खर्चीला भी रहेगा। आज अनैतिक कार्यो में ना पड़े।

7)तुला राशि (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आकस्मिक फायदे कराने वाला रहेगा। आज आप किसी से अधिक व्यवहार करना पसंद नहीं करेंगे इससे कई समस्याओं से भी बचे रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र पर भी आज आपके योगदान की प्रशंसा होगी। समाज के वरिष्ठ जनो के साथ नविन संपर्क बनेंगे। स्त्री-पुत्र अथवा बाहरी किसी महिला से लाभदायक समाचार मिल सकते है। विपरीत लिंगीय आकर्षण आज कम रहेगा। परिवार में संध्या बाद का समय थोड़ा खींचतान वाला फिर भी सुखद रहेगा। सेहत आज ठीक रहेगी।

8)वृश्चिक राशि  (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आप का आज का दिन मिश्रित फलदायी है। दिन के पूर्वार्ध में सेहत में गिरावट रहने से बेचैनी बढ़ेगी। बीमारी पर आकस्मिक खर्च होगा। भाई-बंधुओ के बीच मामूली सी बात पर मनमुटाव हो सकता है। अपनी वाणी एवं व्यवहार में सावधानी बरतें। जमीन-जायदाद सम्बंधित कार्यो को फिलहाल स्थगित करें। मध्याह्न के बाद का समय अपेक्षकृत बेहतर रहेगा कार्य क्षेत्र अथवा अन्य साधनों से धन या कीमती वस्तुओ का लाभ होगा। लेकिन आज अनचाही यात्रा से थकान बढ़ेगी। धन की उधारी आज ना करें।

9) धनु राशि (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आध्यात्म एवं धार्मिक आस्था में वृद्धि करने वाला रहेगा। पुण्योदय होने से भाग्योन्नति के अवसर मिलेंगे। फिर भी आज आपके निर्णय सही दिशा ले रहे है या नहीं इसकी जांच अवश्य कर लें। धार्मिक यात्रा देव दर्शन के योग है। घर में वैवाहिक कार्यो की रूप रेखा बनेगी। कार्य व्यवसाय पर भी दिन लाभ कराने वाला रहेगा। धन की आमद सुबह से शाम तक रुक रुक कर होती रहेगी लेकिन खर्च भी आज लगे रहने से बचत मुश्किल ही कर पाएंगे। पुराने परिचितों से भेंट होने पर कुछ परेशानी होगी। सेहत और धन संबंधित मामले दोनो से आज निश्चिन्त रहेंगे।

10) मकर राशि (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन विपरीत फल प्रदान करने वाला है। आज दिन भर सतर्क रहने की आवश्यकता है। सेहत नरम रहने से स्वभाव मे चिढ़चिढ़ापन आएगा फलस्वरूप किसी प्रियजन से मन मुटाव के प्रसंग बनेंगे। आर्थिक कारणों से चिंता बैचेनी रहेगी। कार्य क्षेत्र पर आज अव्यवस्था बनेगी सहयोगी अथवा सहकर्मी मनमानी करेंगे फलस्वरूप लाभ भी अनिश्चित रहेगा। आकस्मिक घटनाओं से मन दुखी होगा। स्वयं अथवा किसी परिजन की सेहत पर आकस्मिक खर्च रहेगा।

11) कुंभ राशि (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन का अधिकांश समय आपके अनुकूल रहेगा। आज स्वास्थ्य भी उत्तम बना रहेगा। कार्यो के प्रति आज अधिक ईमानदार रहेंगे। व्यावसायिक अथवा नौकरी अथवा अन्य किसी सम्बन्ध में लंबी यात्रा हो सकती है विदेश यात्रा के भी योग बनरहे है। मध्यान के समय शुभ समाचार मिलने से मन में आनंद छाया रहेगा धन लाभ के लिये आज इंतजार करना पड़ेगा या अल्प लाभ से ही संतोष करना पड़ेगा। संतानों के व्यवहार से आज थोड़ी पीड़ा भी होगी।

12) मीन राशि (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन का पहला भाग सुख शांति से व्यतीत करेंगे। कोई रुका कार्य पूर्ण होने से धन लाभ होगा। आज के दिन आप थोड़े परिश्रम में अधिक लाभ भी कमा सकते है परंतु आलस्य एवं लापरवाही के कारण महत्त्वपूर्ण सौदे हाथ से निकलने की भी सम्भावना है। भागीदारी के कार्य की अपेक्षा एकल व्यवसाय में लाभ अधिक होगा। आस पड़ोसियों के कारण परिवार में किसी बात को लेकर व्यर्थ बहस हो सकती है। ठंडी चीजो से बचे सर्द गरम की समस्या हो सकती है।

http://दैनिक राशिफलसंकलनकर्ता
गोवत्स पंडित मोहित मुदगल
वक्ता नानी बाई रो मायरो
हस्तरेखा एवं वास्तु विशेषज्ञ

संकलनकर्ता
गोवत्स पंडित मोहित मुदगल
वक्ता नानी बाई रो मायरो
हस्तरेखा एवं वास्तु विशेषज्ञ@mohitmudgal1998

दैनिक पञ्चांग दैनिक चौघड़िया मुहूर्त, दैनिक राशिफल

पं औंकार मुदगल वास्तु एवं ज्योतिष विशेषज्ञ

श्री हरिराम बाबा नमः

दैनिक पञ्चाङ्ग
शनिवार, ३० जुलाई २०२२

सूर्योदय: ०५:३५
सूर्यास्त: ०७:०७
चन्द्रोदय: ०६:४२
चन्द्रास्त: २०:३३
अयन दक्षिणायने (उत्तरगोलीय)
ऋतु:  ⛈️ वर्षा
शक सम्वत: १९४४ (शुभकृत)
विक्रम सम्वत: २०७९ (नल)
मास श्रावण
पक्ष शुक्ल
तिथि द्वितीया (२६:५९ से तृतीया)
नक्षत्र आश्लेशा (१२:१३ से मघा)
योग व्यतीपात (१९:०२ से वरीयान्)
प्रथम करण बालव (१४:१३ तक)
द्वितीय करण कौलव (२६:५९ तक)

॥ गोचर ग्रहा: ॥

सूर्य   कर्क
चंद्र    सिंह (१२:१२ से)
मंगल मेष (उदित, पश्चिम, मार्गी)
बुध   कर्क (उदित, पश्चिम, मार्गी)
गुरु   मीन (उदित, पूर्व, वक्री)
शुक्र  मिथुन (उदित, पूर्व, वक्री)
शनि  मकर (उदित, पूर्व, वक्री)
राहु   मेष
केतु   तुला

शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳

अभिजित मुहूर्त  ११:५६ से १२:५०
अमृत काल  १०:२७ से १२:१३
विजय मुहूर्त  १४:३९ से १५:३४
गोधूलि मुहूर्त  १८:५८ से १९:२२
सायाह्न सन्ध्या  १९:१२ से २०:१४
निशिता मुहूर्त  २४:०३ से २४:४४
राहुकाल  ०८:५९ से १०:४१
राहुवास  पूर्व
यमगण्ड  १४:०५ से १५:४८
होमाहुति  सूर्य
दिशाशूल  पूर्व
अग्निवास  पाताल (२६:५९ से पृथ्वी)
चन्द्रवास  उत्तर (पूर्व १२:१३ से)
शिववास  गौरी के साथ (२६:५९ से सभा में)

☄चौघड़िया विचार☄

॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – काल      २ – शुभ
३ – रोग        ४ – उद्वेग
५ – चर        ६ – लाभ
७ – अमृत     ८ – काल
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – लाभ       २ – उद्वेग
३ – शुभ        ४ – अमृत
५ – चर         ६ – रोग
७ – काल       ८ – लाभ

शुभ यात्रा दिशा
⛵
पूर्व-उत्तर (वायविंडिंग अथवा तिल मिश्रित चावल का सेवन कर यात्रा करें)

उदय-लग्न मुहूर्त
कर्क – २८:३८ से ०६:५९
सिंह – ०६:५९ से ०९:१८
कन्या – ०९:१८ से ११:३६
तुला – ११:३६ से १३:५७
वृश्चिक – १३:५७ से १६:१६
धनु – १६:१६ से १८:२०
मकर – १८:२० से २०:०१
कुम्भ – २०:०१ से २१:२७
मीन – २१:२७ से २२:५०
मेष – २२:५० से २४:२४
वृषभ – २४:२४ से २६:१९
मिथुन – २६:१९ से २८:३४

पञ्चक रहित मुहूर्त
रज पञ्चक – ०५:३४ से ०६:५९
शुभ मुहूर्त – ०६:५९ से ०९:१८
चोर पञ्चक – ०९:१८ से ११:३६
शुभ मुहूर्त – ११:३६ से १२:१३
रोग पञ्चक – १२:१३ से १३:५७
शुभ मुहूर्त – १३:५७ से १६:१६
मृत्यु पञ्चक – १६:१६ से १८:२०
अग्नि पञ्चक – १८:२० से २०:०१
शुभ मुहूर्त – २०:०१ से २१:२७
रज पञ्चक – २१:२७ से २२:५०
अग्नि पञ्चक – २२:५० से २४:२४
शुभ मुहूर्त – २४:२४ से २६:१९
रज पञ्चक – २६:१९ से २६:५९
शुभ मुहूर्त – २६:५९ से २८:३४
चोर पञ्चक – २८:३४ से २९:३५

आज का राशिफल

1)मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन व्यावसायिक दृष्टिकोण से आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज के दिन आप अपनी वाकपटुता और मीठी वाणी से लाभप्रद व्यापारिक सम्बंध विकसित कर सकेंगे। जो भविष्य के लिए भी हितकर रहेंगे। आज आप में वैचारिक निखार आएगा। लेकिन आज धन के कही फंसने के योग भी बन रहे है सतर्क रहें। परिजनों से सम्बन्ध मधुर रहेंगे। शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे। पुत्र से मतभेद हो सकते है। लंबी दूरी की यात्रा की योजना बनेगी।

2)वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन आप के अन्दर आवेश की मात्रा अधिक रहेगी। आस-पडोसी से आज अहम को लेकर टकराव हो सकता है। वाणी व्यवहार में नरमी रखें अन्यथा मान हानि हो सकती है। कार्य व्यवसाय में आसानी से जितना मिल जाये उसी से संतोष करें अन्यथा किसी ना किसी से व्यर्थ के झगड़े हो सकते है। सरकारी कार्यो को सम्भव हो तो कुछ दिन स्थिगित करना बेहतर रहेगा असफलता मिल सकती है। अनैतिक कार्यो से आज दूर रहें। सेहत के ऊपर खर्च करना पड़ेगा। घर का वातावरण अस्त-व्यस्त रहेगा। सावधानी से दिन व्यतीत करें। कुछ समय के लिये मानसिक तनाव हो सकता है।

3)मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिये अनुकूल रहेगा। आज किसी कार्य अथवा व्यापार में अकस्मात धन मिलने से कार्य के प्रति उत्साह बढ़ेगा। नौकरी पेशा जातको को भी परिश्रम का फल आर्थिक या पदोन्नति के रूप में मिल सकेगा। धर्म के गूढ़ रहस्यों को जानने की उत्सुकता रहेगी। संध्या का समय परिजनों के साथ आनंद से बीतेगा। घर के बड़े बुजुर्गों से भविष्य के लिए उत्तम मार्गदर्शन मिलेगा। संतानों के ऊपर खर्च होगा। वाणी में थोड़ी कटुता रह सकती है फिर भी आज लोगो को आपसे स्वार्थ रहने के कारण बुरा नही मानेंगे। पेट संबंधित व्याधि परेशान कर सकती है।

4)कर्क呂 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन का पहला भाग सामान्य रहेगा दोपहर के बाद किसी भी कार्य को करने से पहले उसकी जांच-परख अवश्य करें कार्य-व्यवसाय में हानि होने की संभावना है। आलस्य की प्रवृति के कारण आज महत्त्वपूर्ण सौदे हाथ से निकलने की भी संभावना है। परिवार में किसी से व्यर्थ की बातों पर उग्र चर्चा के कारण दिन भर पश्चाताप रहेगा। नए कार्य की शुरुआत आज ना करें। अनैतिक कार्यो से मानहानि हो सकती है इसका ध्यान रखें। असंयमित दिनचर्या के कारण सेहत ख़राब हो सकती है। धन की आमद को लेकर तरह तरह के प्रयास करेंगे लेकिन आज सफ़लता संदिग्ध है।

5)सिंह女 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आप शारीरिक एवं मानसिक रूप से चुस्त-दुरुस्त रहेंगे। परिवार के प्रति आज अधिक संवेदनशील रहेंगे। कार्य व्यवसाय से समय निकाल आज मनोरंजन एवं सामाजिक कार्यक्रमो में अधिक समय बितायेंगे। धार्मिक अथवा पर्यटक स्थानों की यात्रा का भी अवसर मिलेगा। सुख सुविधाओं पर अधिक खर्च होगा। परिजनों के साथ सामाजिक-धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। घरेलू वातावरण खर्च करने पर प्रसन्न ना करने पर अशांत बनेगा। किसी बहुप्रतीक्षित लाभ के मिलने की सम्भावना है।

6)कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए हानिकर रहेगा। पूर्व में किये निवेश का लाभ नहीं मिलने से निराश होंगे नए कार्य की योजना भी ठंडी पड़ेगी। महत्त्वपूर्ण कार्य अधूरे रहने से आर्थिक समस्या खड़ी होगी। प्रतिस्पर्धा अधिक रहने से कार्य क्षेत्र पर मंदी का सामना करना पड़ेगा। कमीशन के कार्यो से माध्यम से कुछ लाभ हो सकता है। आज के दिन मौन धारण करने से कई समस्याओं का समाधान स्वतः ही हो जाएगा। घरेलू वातावरण में कुछ न कुछ समस्या लगी रहेगी। सेहत ठीक रहने पर भी काम मे मन नही लगेगा।

7)तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन भी आपके अनुकूल रहेगा। आज दिन भर शारीरिक और मानसिक स्फूर्ति रहेगी। आज आपका सामाजिक व्यवहार बढ़ेगा लेकिन कुछ समय बाद यह झंझट भी लगने लगेगा। नौकरी अथवा व्यापार में लाभ के अनेक अवसर मिलेंगे लेकिन इनमें से एकाध का ही लाभ उठा पाएंगे। मध्यान के बाद का कुछ समय प्रेम-प्रसंग, मनोरंजन में बिताएंगे। मित्रो के साथ अकस्मात घूमने अथवा अन्य यात्रा का अवसर मिलेगा। मायके अथवा ससुराल से लाभ होने की संभावना है। यात्रा में सतर्कता बरते चोटादि का भय है।

8)वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपको शुभ फल देने वाला है। आज आप अपने व्यवहार कुशलता से किसी का भी दिल जीत सकते हैं। सरकारी अथवा अचल संपत्ति के दस्तावेज करने के लिए आज का दिन शुभ है। व्यवसाय में निवेश भविष्य के लिए लाभदायक रहेगा आज भी धन की प्राप्ति थोड़ी उठापटक के बाद संतोषजनक हो जाएगी। मित्र-परिजनों के साथ मनोरंजन के अवसर भी निकाल लेंगे। आज किये गए शुभकर्म भविष्य के लिये अति लाभदायक सिद्ध होंगे। छोटी मोटी बातो को छोड़ आरोग्य बना रहेगा।

9)धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए उन्नति दायक रहेगा। कार्य क्षेत्र पर आज अधिकारियो का प्रोत्साहन मिलने से उन्नति के मार्ग खुलेंगे। व्यवसाय में लाभ पाने के लिए थोड़ा अतिरिक्त परिश्रम भी करना पड़ सकता है। आज गलत संगत अथवा गलत मार्गदर्शन में आकर अनैतिक कार्यो में पड़ने से मान हानि के योग बनेंगे। घरेलू वातावरण स्थिर रहेगा परिजनों से मधुर भावनात्मक सम्बन्ध रहेंगे। मनोरंजन पर्यटन के साधन उपलब्ध होने से आनंद मिलेगा। आकस्मिक धन लाभ होगा। छाती संबंधित समस्या हो सकती है।

10)मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन विपरीत फल प्रदान करने वाला है। आज दिन भर सतर्क रहने की आवश्यकता है। सेहत नरम रहने से स्वभाव मे चिढ़चिढ़ापन आएगा फलस्वरूप किसी प्रियजन से मन मुटाव के प्रसंग बनेंगे। कार्य क्षेत्र पर धन कमाने के मार्ग खुले रहेंगे परन्तु दिमाग सही कार्य को छोड़ गलत की तरफ आकर्षित होने के कारण आर्थिक कारणों से चिंता बैचेनी रहेगी। कार्य क्षेत्र पर आज मन कम ही लगेगा। आज कानूनी उलझनों में फंसने की संभावना है। आध्यत्म से जुड़े मानसिक शान्ति मिलेगी।

11)कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आपको हर क्षेत्र से संम्मान-ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी। व्यापार आज अपेक्षा के अनुसार तो नही फिर भी सामान्य से उत्तम रहने से प्रसन्न रहेंगे। धन की आमद अचानक होने से आश्चर्य में पड़ेंगे। आज आपकी वाणी की सौम्यता नए सम्बंध स्थापित करने में सहायता करेगी। घर के किसी बुजुर्ग से शुभकार्य करने की प्रेरणा मिलेगी घरेलू वातावरण भी आज आपके सोचे अनुसार रहेगा। घरेलू खर्च भी अधिक रहेगा। लंबी यात्रा से बचे सेहत ख़राब हो सकती है।

12) मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए लाभदायी रहेगा। आज आपको प्रत्येक कार्य का शुभफल प्राप्त होगा। व्यापार में मनोवांछित सफलता मिलने से मन हर्षित रहेगा। किसी रुके कार्य अथवा धन की प्राप्ति थोड़ा अधिक प्रयास करने पर हो सकती है। आज सांसारिक सुख सुविधाओं की वस्तुएं संकलित करने पर भी धन खर्च होगा। विवाहोत्सुकों के लिए योग्य साथी की तलाश पूरी हो सकती है। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी। भाग्योदयकारक समय रहेगा। सेहत मध्याह्न बाद कुछ समय के लिये नरम रहेगी फिर भी हल्के में ना लें।

संकलनकर्ता
गोवत्स पंडित मोहित मुदगल
वक्ता नानी बाई रो मायरो
हस्तरेखा एवं वास्तु विशेषज्ञ

दैनिक पञ्चांग

🚩श्री हरिराम बाबा नम:🚩
📜 दैनिक पंचांग 📜

☀ 29 – Jul – 2022
🔅 तिथि प्रतिपदा +01:23 AM
🔅 नक्षत्र पुष्य 09:47 AM
🔅 करण :
किन्स्तुघ्ना 12:26 PM
बव 12:26 PM
🔅 पक्ष शुक्ल
🔅 योग सिद्धि 06:35 PM
🔅 वार शुक्रवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
🔅 सूर्योदय 05:40AM
🔅 चन्द्रोदय 05:52AM
🔅 चन्द्र राशि कर्क
🔅 सूर्यास्त 07:14PM
🔅 चन्द्रास्त 08:00PM
🔅 ऋतु वर्षा

☀ हिन्दू मास एवं वर्ष
🔅 शक सम्वत 1944 शुभकृत
🔅 कलि सम्वत 5124
🔅 दिन काल 01:33PM
🔅 विक्रम सम्वत 2079
🔅 मास अमांत श्रावण
🔅 मास पूर्णिमांत श्रावण
☀ शुभ और अशुभ समय
☀ शुभ समय
🔅 अभिजित 12:00:14 – 12:54:30
☀ अशुभ समय
🔅 दुष्टमुहूर्त 08:23 AM – 09:17 AM
🔅 कंटक 01:48 PM – 02:43 PM
🔅 यमघण्ट 05:25 PM – 06:20 PM
🔅 राहु काल 10:45 AM – 12:27 PM
🔅 कुलिक 08:23 AM – 09:17 AM
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 03:37 PM – 04:31 PM
🔅 यमगण्ड 03:50 PM – 05:32 PM
🔅 गुलिक काल 07:22 AM – 09:03 AM
☀ दिशा शूल
🔅 दिशा शूल पश्चिम

☀ चन्द्रबल और ताराबल
☀ ताराबल
🔅 अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती
☀ चन्द्रबल
🔅 वृषभ, कर्क, कन्या, तुला, मकर, कुम्भ

संकलनकर्ता गोवत्स पंडित मोहित मुदगल
वक्ता नानी बाई रो मायरो
हस्तरेखा एवं
वास्तु विशेषज्ञ

दैनिक राशिफल

1) मेष- अपने अतिरिक्त धन को सुरक्षित स्थान पर रखें, जो आने वाले समय में आपको फिर से मिल सकता है. अपने दोस्तों या रिश्तेदारों को अपने वित्तीय काम और पैसे का प्रबंधन न करने दें, अन्यथा जल्द ही आप अपने निश्चित बजट से बहुत आगे निकल जाएंगे। रोमांस को नुकसान होगा और आपके कीमती उपहार भी आज जादू नहीं कर पाएंगे। संभव है कि आपके अतीत से जुड़ा कोई व्यक्ति आज आपसे संपर्क करेगा और इस दिन को यादगार बना देगा। संभव है कि दाम्पत्य जीवन में ठहराव के कारण आपका जीवन साथी आपसे अलग हो जाए।

2) वृष- आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने में आ रही बाधाएं आज दूर होंगी। आज आप किसी मित्र की मदद भी कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े काम शुरू करने से सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। कई दिनों तक धन और धन को लेकर आ रही परेशानियां खत्म होंगी, जिससे आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है, उन्हें ईयर रिंग गिफ्ट मिल सकता है, रिश्ता मजबूत होगा।

3) मिथुन – बेहतर जीवन के लिए अपने स्वास्थ्य और व्यक्तित्व को बेहतर बनाने का प्रयास करें. आज अपने ख़र्चों पर नियंत्रण रखें और खुले हाथों से ख़र्च करने से बचें। आज दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें। आज अपने प्रिय के साथ अच्छा व्यवहार करें। आज आपकी योजनाओं में अंतिम समय में बदलाव हो सकता है। सगे-संबंधियों का दखल दांपत्य जीवन में परेशानी पैदा कर सकता है।

4) कर्क- व्यापार के मामले में आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आपका झुकाव अध्यात्म की ओर रहेगा। आज आप किसी धार्मिक गतिविधि में भी शामिल हो सकते हैं। इस राशि के छात्र आज अपनी पढ़ाई में बदलाव कर सकते हैं, जिससे आपका करियर बेहतर बन सकता है।

5) सिंह- बैंक से जुड़े लेन-देन में बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है. स्कूल के काम को पूरा करने के लिए बच्चे आपकी मदद ले सकते हैं। अप्रत्याशित रोमांटिक आकर्षण की संभावना है। अगर आप किसी विवाद में फंस जाते हैं तो कठोर टिप्पणी करने से बचें। आज आपको एक बार फिर अपने जीवन साथी से प्यार हो जाएगा |

6) कन्या- आज आपका दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा. पारिवारिक कार्यों को करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा। व्यापार में भी बड़ी सफलता मिलेगी। आज आपको विदेश जाने का मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां आज खत्म होंगी, जिससे आप अच्छा महसूस करेंगे। आज आपको नौकरी में भी प्रमोशन मिल सकता है।

7) तुला- आपकी शाम कई भावनाओं से घिरी रहेगी और इसलिए तनाव भी दे सकती है. लेकिन ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आपकी खुशी आपको आपकी निराशाओं से ज्यादा खुशी देगी। रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक मोर्चे पर कुछ परेशानी हो सकती है। लेकिन परिवार के अन्य सदस्यों की मदद से आप समस्या का समाधान निकालने में सफल रहेंगे।

8) वृश्चिक- आज का दिन शानदार रहने वाला है. आज आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। इन लोगों का व्यापार सामान्य रहेगा। आज आपके सामने आने वाली चुनौतियों से आप आसानी से निपट लेंगे। आज लोग आपके सहज व्यवहार से प्रसन्न होंगे। आज आपको अपनी पिछली गलतियों का भी एहसास होगा और उससे सीख लेकर आप अपने बेहतर भविष्य की नींव रख पाएंगे।

9) धनु – रुका हुआ धन मिलेगा और आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. आपके प्रियजन खुश हैं और आपको उनके साथ शाम के लिए कुछ योजनाएँ बनानी चाहिए। आज आप निराश महसूस कर सकते हैं, क्योंकि संभव है कि आप अपने प्रिय के साथ सैर पर नहीं जा पाएंगे।

10) मकर- कारोबारियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. आज घर का सामान ख़रीदने पर पैसा ख़र्च हो सकता है। आज आपको रोजगार के उचित अवसर प्राप्त होंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मंजिल तक पहुंचाने में मदद करेगा। आज आप राजनीति के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

11) कुंभ- कानूनी मामलों को लेकर तनाव संभव है. निवेश से जुड़े अहम फैसलों को एक और दिन के लिए छोड़ देना चाहिए। परिवार के सदस्य आपके विचार का समर्थन करेंगे। निजी संबंध संवेदनशील और नाजुक रहेंगे। अपने मन की बात स्पष्ट रूप से कहने से न डरें। आपके जीवन साथी का व्यस्त काम आपके दुख का कारण बन सकता है।

12) मीन – आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कई दिनों से आपकी प्रगति में आ रही रुकावटें आज दूर होंगी। इस राशि के बिल्डरों को आज पैसा मिलेगा और साथ ही नया ठेका भी मिल सकता है। परिवार में आज सुख-शांति का माहौल रहेगा। कई दिनों से बनी योजनाएं आज पूरी होंगी।

संकलनकर्ता : गोवत्स पंडित मोहित मुदगल
वक्ता नानी बाई रो मायरो
प्रतिदिन हरिनाम संकीर्तन सेवा
विश्व गौसेवा जागृति मिशन

दैनिक राशिफल


1) मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन धन लाभ वाला रहेगा लेकिन इसके लिए धैर्य का परिचय देना होगा जल्दबाजी में किये कार्य निकट भविष्य में लाभ की जगह कोई नई समस्या खड़ी कर सकते है इसका ध्यान रहे। नौकरी वाले जातक आज अतिरिक्त आय बनाने के चक्कर मे अपमानित हो सकते है संतोषी वृति रखे समय लाभ दिलाने वाला ही है चाहे किसी भी रूप में मिले। आज सौंदर्य प्रसाधन के कार्य एवं शीघ्र फलित होने वाले धन संबंधित कार्य जैसे कि ब्याज अथवा लाटरी शेयर सट्टा आदि मे निवेश जल्द ही लाभ दिलाएगा। आज कमाई का अधिकांश हिस्सा भी सुख सुविधा के ऊपर खर्च होगा। घर मे छोटी मोटी खट पट को छोड़ शांति रहेगी सेहत कुछ समय के लिए ही शिथिल रहेगी।

2)वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन सामान्य रहेगा मन से संतोषी रहेंगे लेकिन किसी के दबाव में आकर धन कमाने की तिकड़म लगायेंगे लेकिन ध्यान रखें आज ज्यादा भागदौड़ करने से भी कुछ विशेष परिणाम नही मिल सकेगा। कार्यो को सहज रूप से होने दे जबरदस्ती करने पर परिणाम भी वैसे ही मिलेंगे धन लाभ बहुत प्रयास के बाद थोड़ा बहुत ही होगा। मित्र मंडली में कुछ अनैतिक वर्जित कार्य करने का दबाव बनाया जा सकता है बेहतर रहेगा बाहर की जगह घर मे ही खाली समय बिताये इससे घर के सदस्यों से चल रही गलतफहमियां भी दूर होंगी साथ ही आपसी प्रेम भी बढ़ेगा। सेहत में छोटे मोटे विकार लगे रहेंगे। यात्रा ज्यादा जरूरी होने पर ही करें।

3)मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज दिन के आरंभिक भाग को छोड़ शेष समय राहत वाला रहेगा प्रातः काल मे किसी गलती का पछतावा होगा प्रत्येक कार्य संकोच से करेंगे लेकिन मन मे चंचलता आएगी सही कार्य को छोड़ गलत कार्य की ओर जल्दी आकर्षित हो जाएंगे। मन दोपहर तक दुविधा में रहेगा किसी परिजन का मार्गदर्शन चाहेंगे लेकिन मिल नही सकेगा कोई बाहरी व्यक्ति ही दुविधा से बाहर निकालेगा। धन लाभ आवश्यकता से कम अकस्मात होगा अगर भविष्य में लाभ चाहते है तो मेहनत करने में कमी ना छोड़े जोखिम वाले कार्य आज तो नही पर निकट भविष्य में अवश्य लाभ दिलाएंगे। सेहत एवं घर के वातावरण में पहले से सुधार आएगा।

4)कर्क呂 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिये विपरीत फलदायी रहेगा कोई भी बड़ा कार्य यथा सम्भव आज टालना ही बेहतर रहेगा अथवा ज्यादा जरूरी होने पर किसी अनुभवी के मार्गदर्शन में ही करें हानि तो आज किसी न किसी रूप में अवश्य होगी किसी का सहयोग मिलने पर इसमें कमी की जा सकती है। कार्य क्षेत्र पर सरलता से लाभ कमाने के लिये संधर्ष ज्यादा करना पड़ेगा इसके विपरीत प्रलोभन के अवसर अधिक मिलेंगे लेकिन इनका लाभ स्थाई नही रहेगा। आज आपके किसी कानूनी उलझन में भी पड़ने की सम्भावना है सतर्क रहें। सभी से व्यवहार बना कर रखें घर मे कोई अशुभ समाचार के कारण उदासी बनेगी। स्वास्थ्य भी नरम रहेगा।

5)सिंह女 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन भी आपके अनुकूल रहेगा व्यवहार में नरमी रहने से आज किसी से भी आसानी से कार्य निकाल लेंगे कार्य क्षेत्र पर आज लाभ के कई सौदे मिलेंगे लेकिन मनमौजी स्वभाव के कारण इनसे पूरा लाभ नही उठा सकेंगे। धन की आमद के लिए निरंतर प्रयास करेंगे लेकिन आज ज्यादा धनलाभ नही हो पायेगा परन्तु घर एवं बाहर सम्मान जरूर बढेगा आज ना चाहकर भी किसी की आर्थिक सहायता करनी पड़ेगी दो पक्षो के झगड़े सुलझाने में मध्यस्थता करनी पडेगी। कार्य व्यवसाय में आज बीते कल की तुलना में कम परिश्रम करेंगे फिर भी लाभ की आशा ज्यादा लगाएंगे। परिवार के सदस्य आप के ऊपर ज्यादा विश्वास करेंगे लेकिन काम के समय आनाकानी करने पर मन दुखी होगा। पेट की गैस को छोड़ सेहत आज अन्य दिनों की तुलना में बेहतर रहेगी।

6)कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन अत्यंत शुभ फलदायक है पूर्व में अथवा दिन के आरंभ में सोची योजना का सकारत्मक परिणाम संध्या तक मिल जाएगा। कार्य व्यवसाय को लेकर आज भगदौड़ अधिक करनी पड़ेगी लेकिन बीच-बीच मे लाभ मिलने से उत्साह बना रहेगा। विदेशी वस्तुओ के व्यवसाय एवं शेयर आदि में लाभ की संभावना अधिक है। इसके अतिरिक्त सफेद वस्तुओ से भी ठीक ठाक लाभ होगा। पारिवारिक वातावरण भी खुशहाल बना रहेगा पिता के सुख में वृद्धि होगी लेकिन अनैतिक कार्यो से बचे अन्यथा सुख मिलने की जगह झगड़ा भी हो सकता हैं। महिला वर्ग किसी काम को लेकर आशंकित रहेगी आज मनोकामना पूर्ण होने की संभावना कम ही है सेहत में सुधार रहेगा।

7)तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज दिन का पहला भाग घरेलू कार्यो की व्यस्तता में व्यर्थ होगा किसी काम की आनाकानी करने पर कलह भी हो सकती है। धर्म कर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी लेकिन पूजा पाठ में बैठने के समय कुछ ना कुछ काम आने से ठीक से नही कर पाएंगे। मध्यान का समय आलस्य में बीतेगा कार्य क्षेत्र पर भी मंदी रहेगी। इसके बाद छोटे मोटे सौदे होने पर खर्च लायक धन मिल जाएगा। संध्या के आस पास लाभ के सौदे मिलने की संभावना है इन्हें किसी भी प्रकार से हाथ से जाने ना दे भविष्य के लिए लाभदायक ही रहेंगे। पारिवारिक वातावरण लगभग शांत ही रहेगा लेकिन किसी के ऊपर ज्यादा दबाव डालने पर आपसी मतभेद हो सकते है। सेहत में आज चुस्ती रहेगी।

8)वृश्चिक廬 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज दिन के आरंभ से ही सेहत संबंधित समस्या बनने लगेगी लापरवाही करने पर मध्यान तक परेशानी बढ़ने की संभावना है दोपहर के समय मानसिक रूप से चिड़चिड़े रहेंगे किसी की सांत्वना भी बुरी लगेगी। समय पर इलाज कराये अन्यथा आने वाले दो दिन सेहत के साथ धन की हानि भी कराएंगे। कार्य व्यवसाय में पुराने सौदों से आंशिक धनलाभ होगा लेकिन तुरंत खर्च भी हो जाएगा। यात्रा से आज कोई लाभ नही होगा उल्टे सेहत ज्यादा खराब होगी साथ ही धन हानि भी होगी आज टालना ही बेहतर रहेगा। पारिवारिक वातावरण आपके रूखे व्यवहार से उदासीन रहेगा। महिला वर्ग स्वयं का ज्यादा ध्यान रखें अन्यथा घर में सब अस्त व्यस्त हो जाएगा।

9)धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज दिन के आरंभ से ही मानसिक रूप से प्रसन्न नजर आएंगे किसी बहुप्रतीक्षित कार्य के बनने की आशा से उत्साहित रहेंगे लेकिन मध्यान तक कार्य टलने पर उत्साह निराशा में बदलेगा फिर  भी मेहनत करने में कमी ना रखें देर अबेर ही सही सफलता अवश्य मिलेगी। धन लाभ को लेकर ज्यादा भगदौड़ करनी पड़ेगी लेकिन होगा दोपहर के बाद ही। आपका स्वभाव सनकी रहेगा घर मे स्त्री वर्ग अथवा माता से व्यर्थ की बहस होगी वाणी में नरमी रखें अन्यथा बैठे बिठाये क्लेश बढ़ेगा। संध्या के समय कोई प्रसन्नता दायक समाचार मिलेगा। व्यर्थ के खर्च कंजूसी करने पर भी होंगे। स्वास्थ्य पेट की समस्या से खराब होगा।

10)मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिये वृद्धिकारक रहेगा दिन के पूर्वार्ध से ही किसी विशेष कार्य को लेकर मन मे तिकड़म लगी रहेगी जो सोचेंगे उसे आज पूरा करके ही दम लेंगे कार्य व्यवसाय में पहले बढ़ाओ का सामना करना पड़ेगा लेकिन धीरे धीरे कार्य बनने लगेंगे लेकिन धन लाभ के लिये अन्य व्यक्ति टालमटोल करेगा क्रोध से बचें अन्यथा लाभ के अनुबंध निरस्त भी हो सकते है। कमीशन के एवं थोक के व्यवसाय से आज लाभ अधिक होगा। महिलाए के मन मे किसी महंगी वस्तु की खरीद का विचार लगा रहेगा लेकिन आज इच्छा पूर्ति में बाधा आएगी घर की आवश्यक वस्तुओं की खरीद पर खर्च होगा। खाने पीने में संयम बरते गैस अथवा कब्ज की शिकायत बनेगी।

11)कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन आपको भाग दौड़ का उचित फल नही मिल सकेगा सार्वजनिक क्षेत्र पर आपकी छवि बुद्धिमान जैसी बनेगी लेकिन इसका कोई व्यक्तिगत लाभ नही उठा पाएंगे। मन मे योजनाए तो बहुत चलती रहेगी लेकिन इनको साकार करने में धन एवं सहयोग की कमी अखरेगी। कार्य व्यवसाय में किसी अन्य के ऊपर निर्भर रहने के कारण सीमित साधनों से काम चलाना पड़ेगा। कागज स्टेशनरी पठन पाठन के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए निकट भविष्य के लिए लाभ के अवसर उपलब्ध होंगे लेकिन आज धन लाभ मुश्किल से ही होगा। परिवार में सब अपने अपने दिमाग का प्रदर्शन करेंगे। आरोग्य में कुछ कमी रहेगी।

12)मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन प्रतिकूल फलदायी रहेगा दिन का पहला भाग आपकी किसी गलती से अशान्त बनेगा परिजन आपकी पुरानी गलतियों को गिन गिन कर बताएंगे आपका व्यवहार भी स्वार्थ सिद्धि वाला रहेगा अन्य के काम की अनदेखी कर अपने काम से ही बात करेंगे बोल चाल में भी शालीनता की कमी रहेगी आज आपके संपर्क में आने वाला दुखी होकर ही जायेगा। वाणी व्यवहार में संतुलन रखें अन्यथा आने वाले दिनों में किसी ना किसी से तकरार बढ़ने की संभावना हैं। कार्य क्षेत्र पर के कार्य शीघ्र ही दोबारा दोहराए जाएंगे इसलिये शुभ कर्म करने का ही प्रयास करें। धन को लेकर आज किसी ना किसी आए अवश्य ही कहासुनी होगी। मानसिक तनाव दिन भर रहेगा।