दैनिक पञ्चांग

🚩श्री हरिराम बाबा नम:🚩
📜 दैनिक पंचांग 📜

☀ 29 – Jul – 2022
🔅 तिथि प्रतिपदा +01:23 AM
🔅 नक्षत्र पुष्य 09:47 AM
🔅 करण :
किन्स्तुघ्ना 12:26 PM
बव 12:26 PM
🔅 पक्ष शुक्ल
🔅 योग सिद्धि 06:35 PM
🔅 वार शुक्रवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
🔅 सूर्योदय 05:40AM
🔅 चन्द्रोदय 05:52AM
🔅 चन्द्र राशि कर्क
🔅 सूर्यास्त 07:14PM
🔅 चन्द्रास्त 08:00PM
🔅 ऋतु वर्षा

☀ हिन्दू मास एवं वर्ष
🔅 शक सम्वत 1944 शुभकृत
🔅 कलि सम्वत 5124
🔅 दिन काल 01:33PM
🔅 विक्रम सम्वत 2079
🔅 मास अमांत श्रावण
🔅 मास पूर्णिमांत श्रावण
☀ शुभ और अशुभ समय
☀ शुभ समय
🔅 अभिजित 12:00:14 – 12:54:30
☀ अशुभ समय
🔅 दुष्टमुहूर्त 08:23 AM – 09:17 AM
🔅 कंटक 01:48 PM – 02:43 PM
🔅 यमघण्ट 05:25 PM – 06:20 PM
🔅 राहु काल 10:45 AM – 12:27 PM
🔅 कुलिक 08:23 AM – 09:17 AM
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 03:37 PM – 04:31 PM
🔅 यमगण्ड 03:50 PM – 05:32 PM
🔅 गुलिक काल 07:22 AM – 09:03 AM
☀ दिशा शूल
🔅 दिशा शूल पश्चिम

☀ चन्द्रबल और ताराबल
☀ ताराबल
🔅 अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती
☀ चन्द्रबल
🔅 वृषभ, कर्क, कन्या, तुला, मकर, कुम्भ

संकलनकर्ता गोवत्स पंडित मोहित मुदगल
वक्ता नानी बाई रो मायरो
हस्तरेखा एवं
वास्तु विशेषज्ञ

कामिका एकादशी

श्रीकृष्ण ने युधिष्ठिर को सावन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी का महत्व और कथा बताई थी।

उन्होंने कहा किसी गांव में एक ठाकुर और एक ब्राह्मण रहते थे। दोनों ही एक-दूसरे से बिल्कुल नहीं बनती थी। एक दिन ठाकुर और ब्राह्मण का झगड़ा हो गया और गुस्से में आकर ठाकुर ने ब्राह्मण की हत्या कर दी। ब्रह्म हत्या के पाप से दुखी होकर ठाकुर ने ब्राह्मण का अंतिम संस्कार करने की कोशिश की। लेकिन दूसरे ब्राह्मणों ने उसे ऐसा नहीं करने दिया। ब्रह्म हत्या का दोषी होने के कारण ब्राह्मणों ने उसके यहां भोजन करने से मना कर दिया। तब दुखी होकर ठाकुर पाप से मुक्त होने के लिए एक ऋषि के पास गया। उसने पूछा हे ऋषि मैंने एक ब्राह्मण की हत्या कर दी है। इस हत्या के पाप से मुक्त होने के लिए मुझे क्या करना पड़ेगा।

तब ऋषि कहे, हे राजन तुम्हें एक ही व्रत इस पाप से मुक्त करा सकता है। वह कामिका एकादशी व्रत है। तब ऋषि की आज्ञा मानकर ठाकुर ने कामिका एकादशी व्रत करना शुरू कर दिया। ठाकुर के व्रत से प्रसन्न होकर भगवान उसे दर्शन दिए और कहा कि तुम्हारे पापों का प्रायश्चित हो गया है। अब तुम ब्राह्मण की हत्या से मुक्त हो चुके हो।

काम‍िका एकादशी का महत्‍व बताएं

कामिका एकादशी व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है। इस व्रत को करने से हर तरह के पाप से मुक्ति मिलती है। यह अश्वमेध यज्ञ समान फल प्राप्त कर आता है। माना जाता है कि कामिका व्रत की कथा से हजार गोदान के बराबर फल की प्राप्ति होती है।

दैनिक राशिफल

1) मेष- अपने अतिरिक्त धन को सुरक्षित स्थान पर रखें, जो आने वाले समय में आपको फिर से मिल सकता है. अपने दोस्तों या रिश्तेदारों को अपने वित्तीय काम और पैसे का प्रबंधन न करने दें, अन्यथा जल्द ही आप अपने निश्चित बजट से बहुत आगे निकल जाएंगे। रोमांस को नुकसान होगा और आपके कीमती उपहार भी आज जादू नहीं कर पाएंगे। संभव है कि आपके अतीत से जुड़ा कोई व्यक्ति आज आपसे संपर्क करेगा और इस दिन को यादगार बना देगा। संभव है कि दाम्पत्य जीवन में ठहराव के कारण आपका जीवन साथी आपसे अलग हो जाए।

2) वृष- आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने में आ रही बाधाएं आज दूर होंगी। आज आप किसी मित्र की मदद भी कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े काम शुरू करने से सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। कई दिनों तक धन और धन को लेकर आ रही परेशानियां खत्म होंगी, जिससे आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है, उन्हें ईयर रिंग गिफ्ट मिल सकता है, रिश्ता मजबूत होगा।

3) मिथुन – बेहतर जीवन के लिए अपने स्वास्थ्य और व्यक्तित्व को बेहतर बनाने का प्रयास करें. आज अपने ख़र्चों पर नियंत्रण रखें और खुले हाथों से ख़र्च करने से बचें। आज दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें। आज अपने प्रिय के साथ अच्छा व्यवहार करें। आज आपकी योजनाओं में अंतिम समय में बदलाव हो सकता है। सगे-संबंधियों का दखल दांपत्य जीवन में परेशानी पैदा कर सकता है।

4) कर्क- व्यापार के मामले में आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आपका झुकाव अध्यात्म की ओर रहेगा। आज आप किसी धार्मिक गतिविधि में भी शामिल हो सकते हैं। इस राशि के छात्र आज अपनी पढ़ाई में बदलाव कर सकते हैं, जिससे आपका करियर बेहतर बन सकता है।

5) सिंह- बैंक से जुड़े लेन-देन में बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है. स्कूल के काम को पूरा करने के लिए बच्चे आपकी मदद ले सकते हैं। अप्रत्याशित रोमांटिक आकर्षण की संभावना है। अगर आप किसी विवाद में फंस जाते हैं तो कठोर टिप्पणी करने से बचें। आज आपको एक बार फिर अपने जीवन साथी से प्यार हो जाएगा |

6) कन्या- आज आपका दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा. पारिवारिक कार्यों को करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा। व्यापार में भी बड़ी सफलता मिलेगी। आज आपको विदेश जाने का मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां आज खत्म होंगी, जिससे आप अच्छा महसूस करेंगे। आज आपको नौकरी में भी प्रमोशन मिल सकता है।

7) तुला- आपकी शाम कई भावनाओं से घिरी रहेगी और इसलिए तनाव भी दे सकती है. लेकिन ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आपकी खुशी आपको आपकी निराशाओं से ज्यादा खुशी देगी। रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक मोर्चे पर कुछ परेशानी हो सकती है। लेकिन परिवार के अन्य सदस्यों की मदद से आप समस्या का समाधान निकालने में सफल रहेंगे।

8) वृश्चिक- आज का दिन शानदार रहने वाला है. आज आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। इन लोगों का व्यापार सामान्य रहेगा। आज आपके सामने आने वाली चुनौतियों से आप आसानी से निपट लेंगे। आज लोग आपके सहज व्यवहार से प्रसन्न होंगे। आज आपको अपनी पिछली गलतियों का भी एहसास होगा और उससे सीख लेकर आप अपने बेहतर भविष्य की नींव रख पाएंगे।

9) धनु – रुका हुआ धन मिलेगा और आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. आपके प्रियजन खुश हैं और आपको उनके साथ शाम के लिए कुछ योजनाएँ बनानी चाहिए। आज आप निराश महसूस कर सकते हैं, क्योंकि संभव है कि आप अपने प्रिय के साथ सैर पर नहीं जा पाएंगे।

10) मकर- कारोबारियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. आज घर का सामान ख़रीदने पर पैसा ख़र्च हो सकता है। आज आपको रोजगार के उचित अवसर प्राप्त होंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मंजिल तक पहुंचाने में मदद करेगा। आज आप राजनीति के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

11) कुंभ- कानूनी मामलों को लेकर तनाव संभव है. निवेश से जुड़े अहम फैसलों को एक और दिन के लिए छोड़ देना चाहिए। परिवार के सदस्य आपके विचार का समर्थन करेंगे। निजी संबंध संवेदनशील और नाजुक रहेंगे। अपने मन की बात स्पष्ट रूप से कहने से न डरें। आपके जीवन साथी का व्यस्त काम आपके दुख का कारण बन सकता है।

12) मीन – आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कई दिनों से आपकी प्रगति में आ रही रुकावटें आज दूर होंगी। इस राशि के बिल्डरों को आज पैसा मिलेगा और साथ ही नया ठेका भी मिल सकता है। परिवार में आज सुख-शांति का माहौल रहेगा। कई दिनों से बनी योजनाएं आज पूरी होंगी।

संकलनकर्ता : गोवत्स पंडित मोहित मुदगल
वक्ता नानी बाई रो मायरो
प्रतिदिन हरिनाम संकीर्तन सेवा
विश्व गौसेवा जागृति मिशन

दैनिक राशिफल


1) मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन धन लाभ वाला रहेगा लेकिन इसके लिए धैर्य का परिचय देना होगा जल्दबाजी में किये कार्य निकट भविष्य में लाभ की जगह कोई नई समस्या खड़ी कर सकते है इसका ध्यान रहे। नौकरी वाले जातक आज अतिरिक्त आय बनाने के चक्कर मे अपमानित हो सकते है संतोषी वृति रखे समय लाभ दिलाने वाला ही है चाहे किसी भी रूप में मिले। आज सौंदर्य प्रसाधन के कार्य एवं शीघ्र फलित होने वाले धन संबंधित कार्य जैसे कि ब्याज अथवा लाटरी शेयर सट्टा आदि मे निवेश जल्द ही लाभ दिलाएगा। आज कमाई का अधिकांश हिस्सा भी सुख सुविधा के ऊपर खर्च होगा। घर मे छोटी मोटी खट पट को छोड़ शांति रहेगी सेहत कुछ समय के लिए ही शिथिल रहेगी।

2)वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन सामान्य रहेगा मन से संतोषी रहेंगे लेकिन किसी के दबाव में आकर धन कमाने की तिकड़म लगायेंगे लेकिन ध्यान रखें आज ज्यादा भागदौड़ करने से भी कुछ विशेष परिणाम नही मिल सकेगा। कार्यो को सहज रूप से होने दे जबरदस्ती करने पर परिणाम भी वैसे ही मिलेंगे धन लाभ बहुत प्रयास के बाद थोड़ा बहुत ही होगा। मित्र मंडली में कुछ अनैतिक वर्जित कार्य करने का दबाव बनाया जा सकता है बेहतर रहेगा बाहर की जगह घर मे ही खाली समय बिताये इससे घर के सदस्यों से चल रही गलतफहमियां भी दूर होंगी साथ ही आपसी प्रेम भी बढ़ेगा। सेहत में छोटे मोटे विकार लगे रहेंगे। यात्रा ज्यादा जरूरी होने पर ही करें।

3)मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज दिन के आरंभिक भाग को छोड़ शेष समय राहत वाला रहेगा प्रातः काल मे किसी गलती का पछतावा होगा प्रत्येक कार्य संकोच से करेंगे लेकिन मन मे चंचलता आएगी सही कार्य को छोड़ गलत कार्य की ओर जल्दी आकर्षित हो जाएंगे। मन दोपहर तक दुविधा में रहेगा किसी परिजन का मार्गदर्शन चाहेंगे लेकिन मिल नही सकेगा कोई बाहरी व्यक्ति ही दुविधा से बाहर निकालेगा। धन लाभ आवश्यकता से कम अकस्मात होगा अगर भविष्य में लाभ चाहते है तो मेहनत करने में कमी ना छोड़े जोखिम वाले कार्य आज तो नही पर निकट भविष्य में अवश्य लाभ दिलाएंगे। सेहत एवं घर के वातावरण में पहले से सुधार आएगा।

4)कर्क呂 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिये विपरीत फलदायी रहेगा कोई भी बड़ा कार्य यथा सम्भव आज टालना ही बेहतर रहेगा अथवा ज्यादा जरूरी होने पर किसी अनुभवी के मार्गदर्शन में ही करें हानि तो आज किसी न किसी रूप में अवश्य होगी किसी का सहयोग मिलने पर इसमें कमी की जा सकती है। कार्य क्षेत्र पर सरलता से लाभ कमाने के लिये संधर्ष ज्यादा करना पड़ेगा इसके विपरीत प्रलोभन के अवसर अधिक मिलेंगे लेकिन इनका लाभ स्थाई नही रहेगा। आज आपके किसी कानूनी उलझन में भी पड़ने की सम्भावना है सतर्क रहें। सभी से व्यवहार बना कर रखें घर मे कोई अशुभ समाचार के कारण उदासी बनेगी। स्वास्थ्य भी नरम रहेगा।

5)सिंह女 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन भी आपके अनुकूल रहेगा व्यवहार में नरमी रहने से आज किसी से भी आसानी से कार्य निकाल लेंगे कार्य क्षेत्र पर आज लाभ के कई सौदे मिलेंगे लेकिन मनमौजी स्वभाव के कारण इनसे पूरा लाभ नही उठा सकेंगे। धन की आमद के लिए निरंतर प्रयास करेंगे लेकिन आज ज्यादा धनलाभ नही हो पायेगा परन्तु घर एवं बाहर सम्मान जरूर बढेगा आज ना चाहकर भी किसी की आर्थिक सहायता करनी पड़ेगी दो पक्षो के झगड़े सुलझाने में मध्यस्थता करनी पडेगी। कार्य व्यवसाय में आज बीते कल की तुलना में कम परिश्रम करेंगे फिर भी लाभ की आशा ज्यादा लगाएंगे। परिवार के सदस्य आप के ऊपर ज्यादा विश्वास करेंगे लेकिन काम के समय आनाकानी करने पर मन दुखी होगा। पेट की गैस को छोड़ सेहत आज अन्य दिनों की तुलना में बेहतर रहेगी।

6)कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन अत्यंत शुभ फलदायक है पूर्व में अथवा दिन के आरंभ में सोची योजना का सकारत्मक परिणाम संध्या तक मिल जाएगा। कार्य व्यवसाय को लेकर आज भगदौड़ अधिक करनी पड़ेगी लेकिन बीच-बीच मे लाभ मिलने से उत्साह बना रहेगा। विदेशी वस्तुओ के व्यवसाय एवं शेयर आदि में लाभ की संभावना अधिक है। इसके अतिरिक्त सफेद वस्तुओ से भी ठीक ठाक लाभ होगा। पारिवारिक वातावरण भी खुशहाल बना रहेगा पिता के सुख में वृद्धि होगी लेकिन अनैतिक कार्यो से बचे अन्यथा सुख मिलने की जगह झगड़ा भी हो सकता हैं। महिला वर्ग किसी काम को लेकर आशंकित रहेगी आज मनोकामना पूर्ण होने की संभावना कम ही है सेहत में सुधार रहेगा।

7)तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज दिन का पहला भाग घरेलू कार्यो की व्यस्तता में व्यर्थ होगा किसी काम की आनाकानी करने पर कलह भी हो सकती है। धर्म कर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी लेकिन पूजा पाठ में बैठने के समय कुछ ना कुछ काम आने से ठीक से नही कर पाएंगे। मध्यान का समय आलस्य में बीतेगा कार्य क्षेत्र पर भी मंदी रहेगी। इसके बाद छोटे मोटे सौदे होने पर खर्च लायक धन मिल जाएगा। संध्या के आस पास लाभ के सौदे मिलने की संभावना है इन्हें किसी भी प्रकार से हाथ से जाने ना दे भविष्य के लिए लाभदायक ही रहेंगे। पारिवारिक वातावरण लगभग शांत ही रहेगा लेकिन किसी के ऊपर ज्यादा दबाव डालने पर आपसी मतभेद हो सकते है। सेहत में आज चुस्ती रहेगी।

8)वृश्चिक廬 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज दिन के आरंभ से ही सेहत संबंधित समस्या बनने लगेगी लापरवाही करने पर मध्यान तक परेशानी बढ़ने की संभावना है दोपहर के समय मानसिक रूप से चिड़चिड़े रहेंगे किसी की सांत्वना भी बुरी लगेगी। समय पर इलाज कराये अन्यथा आने वाले दो दिन सेहत के साथ धन की हानि भी कराएंगे। कार्य व्यवसाय में पुराने सौदों से आंशिक धनलाभ होगा लेकिन तुरंत खर्च भी हो जाएगा। यात्रा से आज कोई लाभ नही होगा उल्टे सेहत ज्यादा खराब होगी साथ ही धन हानि भी होगी आज टालना ही बेहतर रहेगा। पारिवारिक वातावरण आपके रूखे व्यवहार से उदासीन रहेगा। महिला वर्ग स्वयं का ज्यादा ध्यान रखें अन्यथा घर में सब अस्त व्यस्त हो जाएगा।

9)धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज दिन के आरंभ से ही मानसिक रूप से प्रसन्न नजर आएंगे किसी बहुप्रतीक्षित कार्य के बनने की आशा से उत्साहित रहेंगे लेकिन मध्यान तक कार्य टलने पर उत्साह निराशा में बदलेगा फिर  भी मेहनत करने में कमी ना रखें देर अबेर ही सही सफलता अवश्य मिलेगी। धन लाभ को लेकर ज्यादा भगदौड़ करनी पड़ेगी लेकिन होगा दोपहर के बाद ही। आपका स्वभाव सनकी रहेगा घर मे स्त्री वर्ग अथवा माता से व्यर्थ की बहस होगी वाणी में नरमी रखें अन्यथा बैठे बिठाये क्लेश बढ़ेगा। संध्या के समय कोई प्रसन्नता दायक समाचार मिलेगा। व्यर्थ के खर्च कंजूसी करने पर भी होंगे। स्वास्थ्य पेट की समस्या से खराब होगा।

10)मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिये वृद्धिकारक रहेगा दिन के पूर्वार्ध से ही किसी विशेष कार्य को लेकर मन मे तिकड़म लगी रहेगी जो सोचेंगे उसे आज पूरा करके ही दम लेंगे कार्य व्यवसाय में पहले बढ़ाओ का सामना करना पड़ेगा लेकिन धीरे धीरे कार्य बनने लगेंगे लेकिन धन लाभ के लिये अन्य व्यक्ति टालमटोल करेगा क्रोध से बचें अन्यथा लाभ के अनुबंध निरस्त भी हो सकते है। कमीशन के एवं थोक के व्यवसाय से आज लाभ अधिक होगा। महिलाए के मन मे किसी महंगी वस्तु की खरीद का विचार लगा रहेगा लेकिन आज इच्छा पूर्ति में बाधा आएगी घर की आवश्यक वस्तुओं की खरीद पर खर्च होगा। खाने पीने में संयम बरते गैस अथवा कब्ज की शिकायत बनेगी।

11)कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन आपको भाग दौड़ का उचित फल नही मिल सकेगा सार्वजनिक क्षेत्र पर आपकी छवि बुद्धिमान जैसी बनेगी लेकिन इसका कोई व्यक्तिगत लाभ नही उठा पाएंगे। मन मे योजनाए तो बहुत चलती रहेगी लेकिन इनको साकार करने में धन एवं सहयोग की कमी अखरेगी। कार्य व्यवसाय में किसी अन्य के ऊपर निर्भर रहने के कारण सीमित साधनों से काम चलाना पड़ेगा। कागज स्टेशनरी पठन पाठन के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए निकट भविष्य के लिए लाभ के अवसर उपलब्ध होंगे लेकिन आज धन लाभ मुश्किल से ही होगा। परिवार में सब अपने अपने दिमाग का प्रदर्शन करेंगे। आरोग्य में कुछ कमी रहेगी।

12)मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन प्रतिकूल फलदायी रहेगा दिन का पहला भाग आपकी किसी गलती से अशान्त बनेगा परिजन आपकी पुरानी गलतियों को गिन गिन कर बताएंगे आपका व्यवहार भी स्वार्थ सिद्धि वाला रहेगा अन्य के काम की अनदेखी कर अपने काम से ही बात करेंगे बोल चाल में भी शालीनता की कमी रहेगी आज आपके संपर्क में आने वाला दुखी होकर ही जायेगा। वाणी व्यवहार में संतुलन रखें अन्यथा आने वाले दिनों में किसी ना किसी से तकरार बढ़ने की संभावना हैं। कार्य क्षेत्र पर के कार्य शीघ्र ही दोबारा दोहराए जाएंगे इसलिये शुभ कर्म करने का ही प्रयास करें। धन को लेकर आज किसी ना किसी आए अवश्य ही कहासुनी होगी। मानसिक तनाव दिन भर रहेगा।

दैनिक राशिफल


☀आज का राशिफल          25/05/22☀
मेष

 आज का दिन महत्वाकांक्षी प्रकृतिवालों के लिए शुभ फलदायक रहेगा। यात्रा सामान्य लाभप्रद रहेगी। दोपहर के बाद उच्च अधिकारी से वाद-विवाद होने से कानूनी पक्ष नया मोड़ ले सकता है। सायंकाल के समय योजनापूर्ति से लाभ होगा। अतिथि आगमन से खर्च बढ़ना संभव है।

वृष
 आज कार्यक्षेत्र में अधिकारी से या व्यवसाय क्षेत्र में व्यापारी से अनबन हो सकती है। अपने कार्य कौशल से आप शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। घर-गृहस्थी के उपयोग की कोई प्रिय वस्तु खरीदी जाएगी। आज के दिन शुभ व्यय होगा। दाम्पत्य जीवन में सरसता बनाए रखें। समाज में सम्मान बढ़ेगा।

मिथुन
स्वामी बुध द्वादश व्यय केंद्र भाव में और चंद्रमा भी एकादश भाव में परिजन बिछोह से मन को दुखित करेगा। राजनैतिक गतिविधियों में भी रुकावट रहेगी। अपराह्न के बाद नवनिर्माण की रूपरेखा बनेगी। सत्कर्म जन्य पुण्यार्जन से अभिष्ट सिद्धि मिलेगी। रात्रि के समय किसी मंगलमय समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

कर्क
स्वामी चन्द्रमा नवम घर का मीन राशि का होकर त्रिकोण भाग्य भाव में भाग्योदय कारक है। जीवन साथी एवं व्यापार में साझेदारों का सहयोग मिलेगा। सद्कार्यों में रुचि बनी रहेगी। नौकरी पेशा वर्ग को उन्नति मिल सकती है। मन को शांति मिलेगी। अत्यधिक श्रम से थकान हो सकती है, सावधान रहें।

सिंह
 आज का दिन मिश्रित फलकारक है। समाज में स्वच्छ छवि का निर्माण होगा। चल रहे साम्यक कार्यों में सजगता बरतें। पदोन्नति के अवसर मिलेंगे। सप्तम घर से मीन राशि का बृहस्पति उच्च फलकारक है। अवरोध-विरोध के होने पर भी संकल्पित कार्य सिद्ध होंगे। दिन आपका उत्तम है।

कन्या
सप्तम भाव में चन्द्रमा योग और सप्तम प्रमुख पराक्रम भाव घर में मंगल उत्तम संपत्ति के देने वाले हैं। अतः समाज में आपकी राज्य-मान-प्रतिष्ठा में निश्चित रूप से वृद्धि होगी। उत्तरदायित्व बढ़ने से कुछ असहज स्थिति उत्पन्न हो सकती है, घबराए नहीं। सायंकाल से लेकर रात्रि तक पुराने मित्रों के मिलन से मन प्रसन्न रहेगा, मंगलमय समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा।

तुला
 आज जन्म का राशि का स्वामी शुक्र सांसारिक सुख भोगों में वृद्धि कर रहा है। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। राज्य मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सायंकाल से लेकर रात्रि तक किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका है। ऐसे में आपको सतर्क रहने की जरूरत है।

वृश्चिक
आज आपका आधा दिन परोपकार करने में बीतेगा। दूसरों की सहायता करने से जो आत्म संतुष्टि आपको प्राप्त होती है, उसकी तुलना अन्य किसी सांसारिक सुख से नहीं हो सकती। ऑफिस में आपके अधिकारों में वृद्धि होने के कारण साथियों का मूड कुछ खराब हो सकता है। सायंकाल का समय देव दर्शन, प्रसाद और भक्तिभाव में व्यतीत होगा।

धनु
 चतुर्थ का चन्द्रमा पारिवारिक अशांति तथा आसपास के वातावरण को विपरीत बना सकता है। किन्तु आप अपने धैर्य और मृदु व्यवहार से वातावरण को हल्का करने में कामयाब होंगे। अपने प्रिय व्यक्ति की मदद करने के कारण कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रात्रि का समय मनोविनोद में बीतेगा।

मकर
किसी नई डील से अचानक धन का लाभ होगा। घर में पत्नी या किसी संतान की अचानक तबीयत खराब होने से टेंशन हो सकती है। किसी महत्वपूर्ण कार्य को करते समय या गाड़ी चलाते समय तनाव को हावी न होने दें। दोस्ती में किसी स्पेशल स्कीम का हिस्सा न बनें, जोखिम के कामों से दूर रहें।

कुंभ
प्रथम स्वामी शनि पूर्व में उदय हो चुका है। चन्द्रमा द्वितीय भाव में किसी महान सफलता का हर्ष होगा। बड़ी मात्रा में रुपया हाथ में आने से संतोष होगा। दिन के उत्तरार्ध में पिछले चार दिनों से चला आ रहा मनोमालिन्य (पत्नी से) भी समाप्त हो जाएगा। कहासुनी को बातचीत से सुलझा लें। रात्रि का समय सैर सपाटे में व्यतीत करें।

मीन
स्वामी बृहस्पति मीन राशि का होकर प्रथम भाव में संतान पक्ष से संतुष्टि और हर्षदायक है। दिन अच्छा है, जिन युवाओं ने अभी अपने करियर की शुरूआत की है, उन्हें आज अपने ऑफिस में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सायंकाल से लेकर रात्रि तक का समय भी मेल-मिलाप में बीतेगा।

श्री श्री 1008 परम पूज्य जगतगुरु द्वाराचार्य मलूक पीठाधीश्वर श्री राजेंद्र दास जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करके उनका माल्यार्पण करते हुए ।

श्री श्री 1008 परम पूज्य जगतगुरु द्वाराचार्य मलूक पीठाधीश्वर श्री राजेंद्र दास जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करके उनका माल्यार्पण करते हुए ।